फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut claims she has loss of crores for Speaking against anti nationals and leaders

Kangana Ranaut: देशद्रोहियों और नेताओं के खिलाफ बोलने से हुआ करोड़ों का नुकसान', कंगना का चौंकाने वाला दावा

Wed, 17 May 2023 02:30 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 17 May 2023 02:30 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने दावा किया है कि उन्हें हिंदू धर्म के लिए बोलने के साथ-साथ देश विरोधी लोगों और नेताओं के खिलाफ बयान देने के बाद करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा।

विज्ञापन
Kangana Ranaut claims she has loss of crores for Speaking against anti nationals and leaders
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अलग-अलग विषयों पर सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड और दमदार विचार साझा करने के लिए सुर्खियां बटोरती हैं। अब अभिनेत्री ने हाल ही में चौंकाने वाला दावा किया है। दरअसल, कंगना ने बताया कि कैसे उन्हें एक बड़ा नुकसान हुआ है, क्योंकि उन्होंने राजनेताओं, देशद्रोहियों के खिलाफ और हिंदू धर्म के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की, जिस वजह से कई ब्रांड ने उन्हें हटा दिया है।

विज्ञापन

Kangana Ranaut claims she has loss of crores for Speaking against anti nationals and leaders
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

आज बुधवार, 17 मई को कंगना रणौत ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्विटर सीईओ एलन मस्क के एक समाचार पोर्टल से एक स्टोरी को साझा करते हुए कहा, 'मैं वही कहूंगी, जो मुझे कहना चाहिए और अगर इसके परिणाम मेरे लिए पैसे का नुकसान है तो ऐसा ही ठीक है। दरअसल, अभिनेत्री ने ट्विटर के सीईओ की प्रशंसा की और दावा किया कि उन्हें देश-विरोधी लोगों और राजनेताओं के खिलाफ बोलने के लिए नुकसान उठाना पड़ा।

Bajrangi Bhaijaan: अगर मान ली गई होती राजामौली की यह सलाह, तो और बड़ी हिट साबित हो सकती थी बजरंगी भाईजान

विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut claims she has loss of crores for Speaking against anti nationals and leaders
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने दावा किया कि हिंदू धर्म के लिए और राजनेताओं और देश-विरोधी लोगों के खिलाफ बोलने से उन्हें 20-25 ब्रांड एंडोर्समेंट की कीमत चुकानी पड़ी। अभिनेत्री ने कहा कि यह एक चरित्र है। सच्ची स्वतंत्रता और सफलता, हिंदू धर्म के लिए बोलना, राजनेताओं और राष्ट्र-विरोधी के खिलाफ बोलना। टुकडे़ गैंग ने मुझे 20-25 ब्रांड एंडोर्समेंट की कीमत दी। उन्होंने मुझे रातों-रात छोड़ दिया और इससे प्रति वर्ष 30-40 करोड़ का नुकसान हुआ, लेकिन मैं स्वतंत्र हूं और कुछ भी मुझे यह कहने से नहीं रोक सकता।

Abdu Rozik: 'खतरों के खिलाड़ी 13' में दिखाई देंगे अब्दु रोजिक? शिव ठाकरे के साथ मचाएंगे धमाल

विज्ञापन

Kangana Ranaut claims she has loss of crores for Speaking against anti nationals and leaders
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने कहा कि कंपनियां और उनके कॉर्पोरेट ब्रांड प्रमुख भारत की संस्कृति और अखंडता से नफरत करते हैं। मैं एलन मस्क की सराहना करती हूं, क्योंकि हर कोई अपनी कमजोरियों को प्रदर्शित करता है, कम से कम अमीर व्यक्ति को पैसों की परवाह नहीं करनी चाहिए।

Vicky-Sara: विक्की-सारा ने 'फिर और क्या चाहिए' गाने को किया रीक्रिएट, फैंस बोले- हिट होने वाली है फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed