Abdu Rozik: 'खतरों के खिलाड़ी 13' में दिखाई देंगे अब्दु रोजिक? शिव ठाकरे के साथ मचाएंगे धमाल
सोशल मीडिया सेंसेशन अब्दु रोजिक ने रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' से इंडिया में खूब पॉप्युलैरिटी हासिल की। अब वो एक और शो में नजर आने वाले हैं, लेकिन इस बार उन्हें कई तरह के 'खतरों' से खेलते हुए देखा जा सकता है। जी हां, अब्दु 'खतरों के खिलाड़ी 13' का हिस्सा बन सकते हैं!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के सबसे छोटे सिंगर अब्दु रोजिक सबके दिलों में बसते हैं। उन्होंने रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' से खूब नाम कमाया। उन्हें इतना प्यार मिला कि वो अपने देश तजाकिस्तान की बजाय ज्यादातर भारत में ही दिखाई देते हैं। वैसे तो सलमान खान के शो से बाहर आने के बाद अब्दु ने खूब काम किया। म्यूजिक वीडियो रिलीज करने से लेकर मुंबई में अपना रेस्त्रां तक खोला। अब एक और गुड न्यूज आ रही है कि अब्दु को दोस्त शिव ठाकरे के साथ फिर से स्क्रीन पर देखा जा सकता है। वो भी खतरनाक स्टंट करते हुए।
क्या होगी खतरों के खिलाड़ी में अब्दु की एंट्री?
'खतरों के खिलाड़ी' के 13वें सीजन को लेकर पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। हर बार की तरह इस बार भी कुछ पॉपुलर लोगों को शो के लिए अप्रोच किया गया, जिसमें से शिव ठाकरे, रुही चतुर्वेदी, अंजुम फकीह समेत कई खिलाड़ियों का नाम शामिल है।
शो के होस्ट रोहित शेट्टी शूटिंग के लिए रवाना हो चुके हैं। इस बीच ऐसी खबर है कि अगर सबकुछ ठीक रहा, तो अब्दु रोजिक, रोहित शेट्टी के शो में खेलते नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अब्दु रोजिक या उनकी टीम की तरफ से ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
हिट है अब्दु-शिव की दोस्ती
बता दें कि शिव ठाकरे और अब्जु रोजिक की दोस्ती बिग बॉस 16 के दिनों से ही फेमस है। इस शो में दोनों पहली बार एक दूसरे से मिले, और देखते ही देखते इनकी दोस्ती बढ़ती चली गई है। अब्दु और शिव, दोनों ही बिग बॉस 16 में मंडली का हिस्सा थे, जहां इनकी दोस्ती देखने लायक रही।
यह भी पढ़ें: विक्की-सारा ने 'फिर और क्या चाहिए' गाने को किया रीक्रिएट, फैंस बोले- हिट होने वाली है फिल्म