फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut bodyguard accused of rape and unnatural sex, booked by Mumbai Police

एफआईआर: कंगना रणौत के बॉडीगार्ड पर लगा यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Fri, 21 May 2021 11:32 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 21 May 2021 11:32 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े के खिलाफ रेप केस में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut bodyguard accused of rape and unnatural sex, booked by Mumbai Police
बॉडीगार्ड हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े के खिलाफ रेप केस में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, मुंबई के डी एन नगर पुलिस स्टेशन में एक ब्यूटीशियन की शिकायत के बाद हेगड़े पर मामला दर्ज किया है। खबरों की मानें तो 30 साल की एक ब्यूटीशियन महिला ने बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर उनका रेप किया है।

विज्ञापन


एफआईआर के अनुसार, पीड़िता पिछले साल जून में एक फिल्म शूटिंग के दौरान कुमार हेगड़े से मिली थी। पुलिस आरोपी पर भारतीय दंड कानून सहित धारा 376, 377, और 420 के तहत मामला दर्ज कर आगे की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शिकायत में महिला ने बताया कि उसने फिजिकल रिलेशन बनाने से मना कर दिया लेकिन कुमार हेगड़े ने इसके लिए मजबूर किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कुमार हेगड़े ने यह कहते हुए 50 हजार रुपये उधार लिए कि उसकी मां की तबीयत खराब है और उसे अपने घर जाना है। तब से वह उसके संपर्क में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्यूटीशियन ने बताया कि आठ साल पहले वह आरोपी के संपर्क में आई थी। पिछले साल जून में आरोपी ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद हेगड़े ने उसका रेप किया। वहीं, जब कंगना की टीम से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि हेगड़े लंबे समय से छुट्टी पर चल रहा है। उन्हें इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed