फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kamal Khan furious at the stars who remained silent on Aryan Khan arrest

Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान की गिरफ्तारी पर चुप्पी साधे स्टार्स पर भड़के कमाल खान, यूं की कंगना की तारीफ

Thu, 14 Oct 2021 07:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 14 Oct 2021 07:06 PM IST
सार

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का सपोर्ट करते हुए कमाल आर खान ने एक साथ कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में उन स्टार्स को फटकार लगाई है, जिन्होंने आर्यन खान की गिरफ्तारी पर चुप्पी साधी हुई है। 

विज्ञापन
Kamal Khan furious at the stars who remained silent on Aryan Khan arrest
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मामले में आर्यन आर्थर जेल में बंद है, लेकिन शाहरुख खान अपने बेटे को बाहर निकालने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड के स्टार्स भी उनका साथ दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब तक कई स्टार्स शाहरुख खान और आर्यन खान के सपोर्ट में ट्वीट कर चुके हैं, जिसमें कमाल आर खान भी शामिल हैं। लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसे बड़े स्टार्स भी हैं, जिन्होंने आर्यन या फिर शाहरुख खान के मुश्किल समय पर चुप्पी साथ रखी है। वहीं, अब ऐसे कलाकारों को कमाल आर खान ने जमकर खरी खोटी सुनाई है। दरअसल, कमाल आर खान ने एक साथ कई ट्वीट किए हैं, जिसमें उन्होंने स्टार्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में कंगना रनौत की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन

 
अपने पहले ट्वीट में कमाल आर खान ने लिखा, ‘अगर बॉलीवुड एक फैमिली है, तो सभी बॉलीवुड वालों को आर्यन का साथ देना चाहिए था। लेकिन, ऋतिक रोशन के अलावा कोई बड़ा स्टार नहीं बोल रहा है। अजय, अक्की, वरुण, शाहिद, जूही, जावेद अख्तर, फरहान, ट्विंकल, काजोल लगभग सभी खामोश हैं। क्योंकि इस बॉलीवुड में कोई दोस्त या दुश्मन नहीं है।’
विज्ञापन

 
 
वहीं, कमाल आर खान ने अपने दूसरे ट्वीट में बॉलीवुड के एक फॉर्मूले के बारे में बताया, जिसमें उन्होंने सफल अभिनेताओं के बारे में बात की हैं। उन्होंने लिखा, ‘बॉलीवुड में बहुत ही सिंपल फॉर्मूला चल रहा है। जो सफल है, उसका हर बॉलीवुड वाला दोस्त होता है। जो भी इमरान खान, फैजल खान और हरमन बावेजा की तरफ फ्लॉप रहे हैं, बॉलीवुड वाले उस तरह के लोगों को नहीं जानते। मतलब की बॉलीवुड वालों के रिश्ते एक इंसान की कमर्शियल वैल्यू पर निर्भर करते हैं।’
 
 
कमाल आर खान ने कंगना की तारीफ की
कमाल आर खान ने अपने तीसरे ट्वीट में कंगना रनौत की जमकर तारीफ की, जो अपनी बात खुलकर रखने में विश्वास रखती हैं। उन्होंने कंगना की तारीफ करते हुए लिखा, ‘कंगना रनोट बॉलीवुड के 98% लोगों से बेहतर हैं। वह जो भी फील करती हैं, कम से कम बोलती तो हैं। उन्होंने आर्यन खान की आलोचना की। ठीक है। कम से कम बोली तो सही। फेवर में बोली या खिलाफ बोली, लेकिन बोली। चुप्पी तो नहीं साधी।’
 
 
कमाल आर खान ने एनसीबी पर साधा निशाना
कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स को ही निशाने पर नहीं लिया, बल्कि उन्होंने एनसीबी को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई, जिन्होंने आर्यन खान को गिरफ्तार कर रखा है। उन्होंने लिखा, ‘यूरोप में कोई भी पुलिस या कोई अन्य एजेंसी पूरे सबूत के बिना किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकती, क्योंकि अगर एजेंसी अपराध साबित करने में सक्षम नहीं होगी, तो व्यक्ति मुआवजे की मांग कर सकता है। लेकिन, भारत में पुलिस या एजेंसी बिना किसी जिम्मेदारी के किसी को भी सालों तक जेल में रख सकती है।’
 
 
इसके आगे उन्होंने लिखा, ‘इस दुनिया में हर चीज का पॉजिटिव और निगेटिव प्रभाव होता है। जैसे आगर आर्यन खान SRK का बेटा नहीं होता, तो आज जेल मैं नहीं होता। और अगर आर्यन शाहरुख का बेटा नहीं होता, तो मीडिया उसका नाम भी नहीं जानता, दिनभर की कवरेज तो दूर की बात है।’ अपने अगले ट्वीट में कमाल आर खान ने लिखा, ‘कल एनसीबी के वकील सुनवाई में देरी करने के लिए सुबह 11 बजे के बजाय दोपहर करीब 3 बजे अदालत में आए। आज उन्हें दोपहर 12 बजे कोर्ट पहुंचना है, लेकिन मुझे संदेह है। वे आर्यन को कम से कम 1 और रात जेल में रखने के लिए दोपहर 2 बजे पहुंच सकते हैं। कानून एजेंसियों का किसी के खिलाफ व्यक्तिगत एजेंडा नहीं होना चाहिए।’

 
बता दें कि, अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कुछ और दिन जेल में ही रहना होगा। आर्यन खान की जमानत याचिका पर 14 अक्तूबर यानी गुरुवार को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में कई घंटे तक सुनवाई चली, लेकिन फिर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख दिया। अब अदालत इस मामले पर 20 अक्तूबर बुधवार को सुनवाई करेगी। आर्यन के साथ अब अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को 5 दिन और जेल में रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed