फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kamal Haasan praises Shershaah film says it makes his ‘chest swell with pride

सोशल मीडिया: 'शेरशाह' फिल्म देखकर गदगद हुए कमल हासन, बोलें- सेना का साहस देख गर्व से सीना फूला 

Tue, 24 Aug 2021 12:56 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 24 Aug 2021 12:56 PM IST
सार

दक्षिण भारत के सुपरस्टार कमल हासन ने बॉलीवुड फिल्म 'शेरशाह' की तारीफ की है। उनका कहना है कि फिल्म शेरशाह भारतीय सेना पर बनने वाली दूसरी फिल्मों से काफी अलग है। 

विज्ञापन
Kamal Haasan praises Shershaah film says it makes his ‘chest swell with pride
कमल हसन

विस्तार

दक्षिण भारत के सुपरस्टार कमल हासन ने बॉलीवुड फिल्म 'शेरशाह' की तारीफ की है। उनका कहना है कि फिल्म शेरशाह भारतीय सेना पर बनने वाली दूसरी फिल्मों से काफी अलग है। इस फिल्म में सेना का साहस देखकर मेरा सीना गर्व से फूल गया है। बता दें कि शेरशाह फिल्म में दिवंगत कैप्टन बत्रा का किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा और डिंपल चीमा का किरदार कियारा आडवाणी ने निभाया है।

विज्ञापन


इस फिल्म को रिलीज के बाद से ही दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के अभिनय और स्क्रीन केमेस्ट्री को दर्शक काफी सराह रहे हैं। अब कमल हासन ने इस फिल्म के बारे में अपनी राय रखी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह ऐसी फिल्म है, जो भारतीय सेना के प्रति उनका सीना गर्व से फूला देती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


 

उन्होंने खुद को एक फिल्म प्रशंसक और देशभक्त बेटा बताते हुए कहा कि भारतीय सेना को जिस तरह से सिनेमाघरों में दिखाया जाता है, उससे मैं काफी नाराज रहता था। लेकिन 'शेरशाह' फिल्म उन सभी फिल्मों से काफी अलग है। जिसे देखने के बाद मेरा सीना हमारे सैनिकों के प्रति गर्व से फूल रहा है। कमल हासन ने फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के अभिनय की भी तारीफ की है। उनका कहना है कि सिद्धार्थ और कियारा ने फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया है। फिल्म बनाने के लिए कमल हासन ने धर्मा प्रोडक्शन का भी शुक्रिया अदा किया। 

वहीं, कमल हासन के इस ट्वीट पर फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने जवाब देते हुए कहा कि 'शेरशाह' को इतना सम्मान देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed