फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kalki and sayani will be seen in Lesbian role

लेस्बियन रोल में नजर आएंगी कल्कि और सयानी

Sat, 04 Apr 2015 09:30 AM IST
Updated Sat, 04 Apr 2015 09:30 AM IST
विज्ञापन
Kalki and sayani will be seen in Lesbian role

फिल्म 'मार्गरीटा, विद अ स्ट्रॉ' में सयानी गुप्ता और कल्कि लेजबियन रोल करती नजर आएंगी। सयानी बताती हैं कि इस फिल्म में सयानी खानम नाम की एक ऐसी लड़की की भूमिका में हैं, जो न्यूयार्क में रहती हैं और वह विजुअली चैलेंज़्ड ऐक्टिविस्ट हैं।

विज्ञापन


खानम का अफेयर कल्कि कोचलिन के कैरक्टर लैला से हो जाता है, जो कि सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित है। नेत्रहीन होने के बावजूद खानम अपनी जिंदगी मजे से जीना पसंद करती है। मैनहटन की सड़क पर खानम को लैला किसी बात का विरोध करती नज़र आती है और फिर पहली ही नजर में वह खानम को भा जाती हैं।

विज्ञापन

इंटीमेट सीन के लिए पूरा किया वर्कशॉप

Kalki and sayani will be seen in Lesbian role

फिल्म में अपने लव ऐक्ट के बारे में बताते हुए सयानी कहती हैं कि यह फिल्म का एक जरूरी हिस्सा है। वह कहती हैं, 'मेरे लिए यह कोई बड़ी डील नहीं थी। मैंने अपना काम किया और इसे भूल गई।' सयानी ने बताया, 'मैं और कल्कि दोनों न्यूयार्क बेस्ड इंटीमेसी वर्कशॉप गए थे, ताकि सेक्शुअल रिलेशनशिप के इस समीकरण को भलिभांति समझ सकें।'

सयानी ने कहा, 'अधिकतर समय मेरी आंखें बद होती थीं और कल्कि अपने चेयर पर होती थीं। शोनाली बोस यह सुनिश्चित करती थीं कि हम सीन शूट होने के बाद मॉनिटर पर न देख सकें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed