Kajal-Shreyas: श्रेयस तलपदे-काजल अग्रवाल की ‘द इंडिया स्टोरी’ की शूटिंग शुरू, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
जल्द ही श्रेयस तलपदे, कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा वह अपनी अगली फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में श्रेयस ने अपनी आने वाली फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ की शूटिंग शुरू की है। फिल्म के मुहूर्त शॉर्ट के फोटो को उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया है।
विस्तार
हाल ही में एक्टर श्रेयस तलपदे ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ की शूटिंग शुरू की। फिल्म की शूटिंग के पहले मुहूर्त शॉट की कुछ फोटो अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर की हैं। फिल्म से जुड़ी जानकारी देने के अलावा श्रेयस ने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा है-यह ऐसी बेहतरीन कहानी है, जिसे पहले कभी नहीं कहा गया है। जल्द ही सिनेनाघरों में आएगी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’।
काजल अग्रवाल के साथ आएंगे नजर
फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ की कहानी देश में हुए बड़े और कंट्रोवर्शियल स्कैंडल्स पर आधारित बताई जा रही है। इस फिल्म में श्रेयस तलपदे मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ फिल्म में काजल अग्रवाल भी नजर आएंगी। काजल हिंदी फिल्मों के अलावा साउथ की फिल्मों में भी कई बेहतरीन किरदार कर चुकी हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ को एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियो के सागर बी शिंदे ने लिखा और प्रोड्यूस किया है। फिल्म को चेतन डीके निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग कोल्हापुर में होगी। जहां तक फिल्म की रिलीज डेट का सवाल है तो यह 15 अगस्त 2025 को रिलीज होगी। देश की समस्याओं को बताती श्रेयस तलपदे और काजल अग्रवाल की फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी।
View this post on Instagram
A post shared by MIG Production & Studios (@mig.productionandstudios)
फिल्म इमरजेंसी में बने हैं अटल बिहारी वाजपेयी
जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ भी रिलीज होने वाली है। इसमें श्रेयस तलपदे ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का रोल निभाया है। वह अटल जी की भूमिका को निभाकर काफी खुश हैं। फिल्म के ट्रेलर, टीजर और पोस्टर में श्रेयस का लुक भी काफी अच्छा नजर आ रहा है। फिल्म में कंगना रनौत के साथ काम करने का अनुभव भी एक्टर के लिए यादगार है। कंगना फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं। यह फिल्म बार-बार डिले होने के बाद जनवरी 17 तारीख को रिलीज हो रही है।