{"_id":"6b724a3b4265653e731fd9a03425aa03","slug":"kaitrina-kaif-speak-about-karan-johar-s-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"करण के शो को लेकर अब कैट ने किया सनसनीखेज खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण के शो को लेकर अब कैट ने किया सनसनीखेज खुलासा
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Thu, 12 Dec 2013 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना और रणबीर ने करण के शो में कैटरीना कैफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे तो अब कैटरीना कैफ ने करण जौहर के शो की पोल खोल कर रख दी है।
विज्ञापन
कैटरीना ने खुलेआम कह दिया है कि रणबीर और करीना ने जो भी बातें मेरे बारे में शो में बोलीं थीं उसकी स्क्रिप्ट तो पहले की करण जौहर के घर पर तय हो गई थी जिसके बारे में मुझे सब पता था।
विज्ञापन
ये बात तो कैटरीना ने बड़ी आसानी से कह दी लेकिन जब दर्शकों को ये पता चलेगा कि रिएलिटी शो के नाम पर सबकुछ तयशुदा बातें उनको बताई जाती हैं तो ये उनके लिए धक्के वाली बात होगी और शो को भी बड़े स्टार्स के ऐसे खुलासों से काफी नुकसान होने का अंदेशा रहेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि करण जौहर के शो में रणबीर कैटरीना की शादी की बातों पर करीना कपूर ने काफी बड़े बोल बोले थे यही नहीं उन्होंने तो कैटरीना को अपनी भाभी तक कह कर सबकों चौंका दिया।
समलैंगिक संबध कैटरीना से बनाने की बात तो काफी दूर तक गई है। इन बातों से करण की शो की टीआरपी काफी बेहतरीन रही। लेकिन अब जो कैटरीना ने बताया है वो तो इन सब बातों पर भी भारी पड़ सकता है।
क्योंकि जब दर्शक ये जान जाएंगे कि ये स्पाइसी बातें कलाकारों की रजामंदी के बाद शो में मिर्च-मसाला लगाकर दिखाई जाती हैं तो शो की क्रेडिबिलिटी पर असर पड़ना स्वाभाविक है।
वैसे करण जौहर ने भी ये नहीं सोचा होगा कि कैटरीना अपरिपक्वता का नजारा पेश करते हुए उनके ही शो की इतनी बड़ी पोल सबके सामने खोल देंगी।