फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kaitrina kaif saw movie piku

दीपिका के एक अहम कार्यक्रम में शामिल हुईं कैटरीना कैफ

Fri, 08 May 2015 09:20 AM IST
Updated Fri, 08 May 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
kaitrina kaif saw movie piku

आज दीपिका की फिल्म 'पीकू' रिलीज हो रही है और हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग भी की गई। इस मौके पर फिल्म देखने के लिए बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ बड़ी संख्या में वहां पहुंची।

विज्ञापन


इन्ही में कैटरीना कैफ भी शामिल थी। जिन्होंने सबका ध्यान खींच लिया। कैटरीना को दीपिका की फिल्म देखने आते देख लोगों के बीच कानाफूसी का दौर शुरू हो गया।

सितारों ने की फिल्म की तारीफ

kaitrina kaif saw movie piku

मुंबई में आयोजित इस स्क्रीनिंग में कैटरीना के अलावा, साकिब सलीम, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर, इलियाना डिक्रूज, सुशांत सिंह राजपूत, रणवीर सिंह, दीया मिर्जा, नील नितिन मुकेश, अनुभव सिन्हा, अमिताभ बच्चन, सोनू सूद, आयुष्मान खुराना, नील नितिन मुकेश ने भी शिरकत की।

इतना ही नही फिल्म देखने के बाद कुछ फ़िल्मी सितारों ने ट्विटर पर फिल्म की तारीफ़ भी की। ​सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्वीट किया है, "दीपिका पादुकोण असाधारण हैं, इरफ़ान सुपर रोमांटिक हैं और अमिताभ बच्चन सबसे बेहतर हैं। शुक्रिया सुजीत सर।"

​नील नितिन मुकेश ने ट्वीट कर कहा, "निश्चित तौर पर सबसे बढ़िया फिल्मों में से एक है। मेरा दिल जीत लिया, सिर झुकाता हूँ।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed