{"_id":"44a2fbba09222f90da8ce9819e130bf9","slug":"kaitrina-kaif-ranbir-kapoor-kareena-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणबीर, बहन, बहन की भाभी ये सब क्या?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर, बहन, बहन की भाभी ये सब क्या?
अमर उजाला दिल्ली
Updated Fri, 20 Dec 2013 01:11 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड में इन दिनों रणबीर की बीबी, उनकी दीदी और दीदी की भाभी जैसी अजीब बातें सुनने में मिल रही हैं।
विज्ञापन
मामला रणबीर की बहन करीना कपूर से जुड़ा हुआ है। करीना ने मजाक-मजाक में कैटरीना कैफ को भाभी कह दिया था। अब वह उसे मजाक कह रही हैं।
करीना कपूर कहती हैं कि चैट शो 'कॉफी विद करन' में उन्होंने कैटरीना कैफ के बारे में जो टिप्पणी की थी, वह महज एक मजाक था। वह कहती हैं कि इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।
करीना ने चैट शो में कैटरीना को अपनी भाभी बताया था। करीना ने यह भी कहा था कि अपने चचेरे भाई रणबीर कपूर की शादी में वह कैटरीना पर फिल्माए गए गानों पर डांस करेंगी।
विज्ञापन
अब करीना कपूर ने इन बातों पर अपना स्पष्टीकरण दिया है। उनका कहना है कि उन्होंनें यह बातें मजाक में कही थी इसे गंभीरता से नहीं दिया जाना चाहिए।