Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kadak Singh: Bangladeshi Actress Jaya Ahsan to debut in Bollywood with Pankaj Tripathi

Kadak Singh: 'कड़क सिंह' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही ये बांग्लादेशी अभिनेत्री, पंकज त्रिपाठी के साथ जमेगी जोड़ी

Tue, 28 Nov 2023 05:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 28 Nov 2023 05:00 PM IST
सार

अभिनय के साथ-साथ जया प्रशिक्षित क्लासिक सिंगर भी हैं। वे रबिद्र संगीत में डिप्लोमा हैं। बांग्ला सिनेमा में जलवा बिखेरने के बाद जया अब हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर हिंदी पट्टी के दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं।

विज्ञापन
Kadak Singh: Bangladeshi Actress Jaya Ahsan to debut in Bollywood with Pankaj Tripathi
जया अहसान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेता पंकज त्रिपाठी जल्द ही फिल्म 'कड़क सिंह' में नजर आएंगे। अनिरुद्ध रॉय चौधरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के जरिए एक बांग्लादेशी अभिनेत्री बॉलीवुड में दस्तक देने जा रही है। अभिनेत्री का नाम है जया अहसान। फिल्म में वे पंकज त्रिपाठी के अपोजिट नजर आएंगी। बता दें कि जया अहसान बांग्ला सिनेमा का चर्चित चेहरा हैं और शानदार अभिनय के लिए कई अवॉर्ड उन्हें मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

Kadak Singh: Bangladeshi Actress Jaya Ahsan to debut in Bollywood with Pankaj Tripathi
जया अहसान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बतौर मॉडल शुरू किया सफर
जया ने बतौर मॉडल अपनी अभिनय यात्रा शुरू की। वे अब तक 110 से अधिक बांग्लादेशी और भारतीय बंगाली फिल्मों, टीवी शो, टेलीफिल्म्स और वेब शो में काम कर चुकी हैं। बता दें कि हाल ही में 'कड़क सिंह' फिल्म को आईएफएफआई में प्रदर्शित किया गया, जहां फिल्म को दर्शकों से स्टैंडिंग ओवेशन मिला। इसे लेकर जया ने कहा, 'यह एक खास पल था, एक ऐसा पल, जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी'।
Animal Advance Box Office: ओपनिंग डे पर छप्परफाड़ कमाई करेगी एनिमल, शाहरुख-सलमान सबका रिकॉर्डे तोड़ेंगे रणबीर

विज्ञापन
विज्ञापन

Kadak Singh: Bangladeshi Actress Jaya Ahsan to debut in Bollywood with Pankaj Tripathi
जया अहसान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड डेब्यू पर जया ने जताई खुशी
जया का कहना है, 'अपने काम के बूते मुझे 32 से ज्यादा अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। लेकिन, इफ्पी (IFFI) का अनुभव मेरे लिए मील का पत्थर है। अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं और खुश हूं। ये मेरी पहली हिंदी भाषी फिल्म है, और जैसा कि अक्सर कहा जाता है कि हजारों मील की यात्रा भी पहले एक कदम से शुरू की जाती है। 'कड़क सिंह' मेरा वही पहला कदम है। यह फीलिंग बहुत शानदार है'।
Animal: 'एनिमल' को लेकर आया बड़ा अपडेट, ओटीटी पर और भी लंबा होगा रणबीर कपूर की फिल्म का रनटाइम

विज्ञापन

Kadak Singh: Bangladeshi Actress Jaya Ahsan to debut in Bollywood with Pankaj Tripathi
कड़क सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अभिनय के साथ-साथ जया प्रशिक्षित क्लासिक सिंगर भी हैं। वे रबिद्र संगीत में डिप्लोमा हैं। हिंदी सिनेमा में डेब्यू के जरिए अब जया अहसन हिंदी पट्टी के दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं। बात करें फिल्म 'कड़क सिंह' की तो ये एक ऐसे पिता की कहानी है, जो अपनी बेटी को भूल जाता है। यह फिल्म आठ दिसंबर 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी।
Mansoor-Trisha: तृषा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करने की तैयारी में मंसूर अली खान, मांगी गई माफी को कहा- मजाक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed