फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   K pop Singer Nahee Passes Away at the Age of 24 her Last Instagram Post Goes Viral know all details

दुखद: के-पॉप गायिका नहि का 24 साल की उम्र में निधन, वायरल हुआ आखिरी इंस्टग्राम पोस्ट

Fri, 10 Nov 2023 03:05 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 10 Nov 2023 03:05 PM IST
सार

मशहूर के-पॉप गायिका और गीतकार किम नहि का निधन हो गया है। उन्होंने 24 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
K pop Singer Nahee Passes Away at the Age of 24 her Last Instagram Post Goes Viral know all details
किम नहि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर के-पॉप गायिका और गीतकार किम नहि का निधन हो गया है। आठ नवंबर को उन्होंने 24 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज 10 नवंबर को ग्योंगगी प्रांत के प्योंगटेक के सेंट्रल फ्यूनरल हॉल में होगा। फिलहाल उनके असामयिक निधन के कारण का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


परिवार ने जारी नहीं किया बयान
नहि की मौत के कारण के बारे में न तो उनकी एजेंसी और न ही उनके परिवार ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया है। इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए प्रशंसकों ने इंस्टाग्राम पर नहि की आखिरी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी है। यह पोस्ट अब वायरल हो गया है। इसे उनकी मौत से एक दिन पहले शेयर किया गया था।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by 나히(Nahee) (@im_na._.hee)

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri Song: शिल्पा के बाद अब भोजपुरी की यह हसीना आईं यूपी-बिहार लूटने, इंटरनेट पर गाने ने उड़ाया गर्दा

शोक में डूबे फैंस
आखिरी पोस्ट में गायक की एक मनमोहक सेल्फी सहित कई तस्वीरें शामिल थीं। इसके बाद एक ट्रेन यात्रा की झलक दिखाई गई, जो उन्होंने हाल ही में की थी। उन्होंने अपने पालतू कुत्ते की कई तस्वीरें भी साझा की थीं। उन्होंने पोस्ट के साथ कोई कैप्शन साझा नहीं किया था। इस खबर की मौत के उनके प्रशंसक शोक में डूबे हुए हैं।
Anand Bihari Yadav Death: भोजपुरी दबंग्स के मालिक आनंद बिहारी यादव का निधन, दिल की बीमारी के कारण हुई मृत्यु

नहि का करियर
नहि ने 2019 में सिंगल, ब्लू सिटी के साथ एक इंडी गायिका, गीतकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने ब्लू नाइट और ग्लॉमी डेज जैसे ट्रैक दिए। उनका आखिरी काम उनका एकल रोज था, जिसे उन्होंने अपने प्रशंसकों को समर्पित किया था। यह चार महीने पहले रिलीज हुई थी।
DFO First Look: सासाराम हत्याकांड पर बनी फिल्म 'डीएफओ' का फर्स्टलुक जारी, आईएफएस अधिकारी की भूमिका में दिखे यश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed