फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Juhi Chawla wishes daughter Jahnavi on her birthday plants 1000 trees

जूही चावला ने बेटी जान्हवी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; लगाए 1000 पेड़

Sun, 22 Feb 2026 10:31 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 22 Feb 2026 10:31 AM IST
सार

Juhi Chawla Daughter Jahnavi Birthday: जूही चावला ने रविवार को अपनी बेटी जान्हवी मेहता के जन्मदिन पर बहुत प्यारा संदेश लिखा। साथ ही उन्होंने पर्यावरण की भलाई के लिए एक अच्छा काम भी किया।

विज्ञापन
Juhi Chawla wishes daughter Jahnavi on her birthday plants 1000 trees
जूही चावला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला ने अपनी बेटी को सोशल मीडिया हैंडल के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस खास मौके पर जूही ने बेटी और पति जय मेहता के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही जूही ने बेटी के लिए एक खास नोट भी लिखा।

विज्ञापन

जूही चावला का पोस्ट 
जूही ने इंस्टाग्राम हैंडल पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जूही अपनी बेटी जान्हवी और पति जय मेहता के साथ नजर आ रही हैं। जूही ने बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरी प्यारी जान्हवी के लिए 1000 पेड़... मुस्कुराती रहो। चमकती रहो। लव यू। भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें। जन्मदिन मुबारक।' बेटी के जन्मदिन पर 1000 पेड़ लगाने का उनका यह फैसला बहुत सराहनीय है। पहली फोटो में जान्हवी हल्के नीले ग्रेजुएशन गाउन में फूलों का गुलदस्ता लिए खड़ी हैं। जूही और जय उनके पास खड़े होकर खुशी से मुस्कुरा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Juhi Chawla Mehta (@iamjuhichawla)


विज्ञापन
विज्ञापन

जूही चावला का परिवार
जूही और जय मेहता की शादी 1995 में हुई थी। दोनों की मुलाकात दोस्तों के जरिए हुई और फिर प्यार हो गया। जूही ने कई बार बताया है कि जय ने उन्हें बहुत प्यार और सहारा दिया, खासकर उनकी मां के निधन के मुश्किल समय में। दोनों ने सादा समारोह में शादी की और अब मीडिया से दूर रहते हैं। उनके दो बच्चे हैं बेटी जान्हवी और बेटा अर्जुन। दोनों ही पढ़ाई पर ध्यान देते हैं और सार्वजनिक जीवन से दूर रहते हैं।

विज्ञापन

जूही के बारे में
जूही ने 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। उन्होंने 1986 में फिल्म 'सुल्तानत' से बॉलीवुड में शुरुआत की, लेकिन असली पहचान 1988 में आमिर खान के साथ 'कयामत से कयामत तक' से मिली। इसके बाद 'हम हैं राही प्यार के', 'डर', 'यस बॉस', 'इश्क' जैसी कई हिट फिल्में कीं। उन्होंने 80 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया है। अब जूही फिल्मों के अलावा बिजनेस और पर्यावरण से जुड़े कामों में भी बहुत सक्रिय हैं। 

यह भी पढ़ें: आमिर खान ने 'पीके' को लेकर किए खुलासे, क्यों पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे राजकुमार हिरानी; बोले- 'कुछ चीजें...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed