फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jolly LLB 3 Saurabh Shukla to DK Sapru Jagdish Sethi Prithviraj Kapoor These Stars Played judges Role In Films

Judges Roles: सौरभ शुक्ला के अलावा इन सितारों ने अदा की जज की भूमिका, एक ने तो 300 फिल्मों में किया यही किरदार

Wed, 24 Sep 2025 05:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 24 Sep 2025 05:05 PM IST
सार

Actors Who Played Judges Roles: इन दिनों फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' सिनेमाघरों में लगी है। इस फ्रेंचाईजी की तीनों फिल्मों में जज की भूमिका सौरभ शुक्ला ने अदा की है। इससे पहले कई और सितारे भी इस किरदार को बखूबी निभा चुके हैं। जानिए

विज्ञापन
Jolly LLB 3 Saurabh Shukla to DK Sapru Jagdish Sethi Prithviraj Kapoor These Stars Played judges Role In Films
जज का रोल निभाने वाले सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में वकील के रूप में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। वहीं, फिल्म में जज के किरदार में सौरभ शुक्ला नजर आए हैं और उनके अभिनय को भी दर्शक दाद दे रहे हैं। इस फ्रेंचाईजी की पिछली दोनों फिल्मों में भी सौरभ ने ही जज की भूमिका से कमाल किया। उनसे पहले भी कई चर्चित सितारे परदे पर जज बन चुके हैं। एक अभिनेता ने तो करीब 300 बार यह भूमिका निभाई। पढ़िए इस रिपोर्ट में...

विज्ञापन

Jolly LLB 3 Saurabh Shukla to DK Sapru Jagdish Sethi Prithviraj Kapoor These Stars Played judges Role In Films
डीके सप्रू - फोटो : सोशल मीडिया

डीके सप्रू
एक्टर डी के सप्रू ने साल 1947 में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने तीन दशक से भी ज्यादा समय तक कैरेक्टर एक्टर के रूप में काम किया। उन्होंने 'साहिब बीवी और गुलाम', 'हीर रांझा', 'पाकीजा', 'शाहिद' और 'लीडर' जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने 'फूल और पत्थर दुनिया', 'प्रेम पुजारी' और 'हलचल' जैसी फिल्मों में जज की भूमिकाएं निभाईं। उनके बेटे तेज सप्रू भी कलाकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jolly LLB 3 Saurabh Shukla to DK Sapru Jagdish Sethi Prithviraj Kapoor These Stars Played judges Role In Films
जगदीश सेठी - फोटो : सोशल मीडिया

जगदीश सेठी
जगदीश सेठी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1931 में भारत की पहली साउंड फिल्म से की थी, जिसका नाम था 'आलम आरा'। जगदीश फिल्म में जज के रूप में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने सुनील दत्त और साधना अभिनीत कोर्टरूम ड्रामा 'मेरा साया' में जज की भूमिका निभाई थी।

Box Office: ‘जॉली एलएलबी 3’ के लिए शुभ रहा मंगलवार, ‘निशानची’-’मिराय’ की गिरी कमाई; जानें बाकी फिल्मों का हाल

विज्ञापन

Jolly LLB 3 Saurabh Shukla to DK Sapru Jagdish Sethi Prithviraj Kapoor These Stars Played judges Role In Films
पृथ्वीराज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

पृथ्वीराज कपूर
दिवंगत अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। लोकप्रिय फिल्म 'मुगल-ए-आजम' में बादशाह अकबर की भूमिका के लिए उन्हें जाना जाता है। पृथ्वीराज कपूर ने अपने बेटे राज कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आवारा' में जज की भूमिका निभाई थी। दरअसल, 'आवारा' में कपूर परिवार की तीन पीढ़ियां देखी गईं। क्लाइमेक्स में, जब पृथ्वीराज कपूर को गवाह के तौर पर देखा गया। उनके पिता दीवान बशेश्वरनाथ कपूर जज की भूमिका में दिखाई दिए।

Jolly LLB 3 Saurabh Shukla to DK Sapru Jagdish Sethi Prithviraj Kapoor These Stars Played judges Role In Films
हामिद रजा मुराद - फोटो : सोशल मीडिया

हामिद अली मुराद 
हामिद अली मुराद, जो मुराद के नाम से इंडस्ट्री में मशहूर रहे। उनका जन्म साल 1911 में उत्तर प्रदेश के रामपुर में हुआ। वे फिल्मों में सहायक किरदार निभाने के लिए मशहूर थे। यूं तो मुराद ने पर्दे पर कई भूमिकाएं निभाईं, मगर जज का रोल उन्होंने दस या बीस बार नहीं, बल्कि करीब 300 फिल्मों में अदा किया। 1940 से करियर शुरू करने वाले मुराद ने 1990 तक करीब 500 फिल्मों में काम किया। इनमें से करीब 300 फिल्मों में वे जज के रोल में नजर आए। बता दें कि मुराद के बेटे रजा मुराद इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और विलेन का किरदार निभाने के लिए मशहूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed