फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   John Oliver criticized PM Narendra Modi has been blocked in India by Hotstar Over CAA

शो में CAA को लेकर की थी पीएम मोदी पर टिप्पणी, हॉटस्टार ने बैन कर दिया कॉमेडियन का एपिसोड

Wed, 26 Feb 2020 01:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 26 Feb 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
John Oliver criticized PM Narendra Modi has been blocked in India by Hotstar Over CAA
जॉन ऑलिवर - फोटो : ट्विटर

सीएए और एनआरसी को लेकर दिल्ली में बीते तीन दिनों में हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है जबकि कुल 189 लोग घायल हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस हिंसक प्रदर्शन के समर्थन में दिख रहे हैं तो कुछ इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। इस बीच ब्रिटिश कॉमेडियन जॉन ऑलिवर (John Oliver) सीएए पर कमेंट कर विवादों में फंस गए हैं।

विज्ञापन


अपने कार्यक्रम के दौरान जॉन ऑलिवर ने नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। एचबीओ पर प्रसारित होने वाले इस शो 'लास्ट वीक टुनाइट में उन्होंने सीएए पर बातचीत की थी। लेकिन पीएम मोदी और सीएए पर की गई टिप्पणी उन्हें भारी पड़ गई और जॉन ऑलिवर का ये एपिसोड भारत में हॉटस्टार पर बैन हो गया।
विज्ञापन


दरअसल उन्होंने कहा था- मोदी और उनकी पार्टी लाखों मुसलमानों की नागरिकता छीनने वाली है और उन्होंने इसे बड़ी ही चतुराई से दो चरण में किया है। इसके बाद से ही जॉन ऑलिवर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बॉलीवुड की भी कई हस्तियों ने उनका ये एपिसोड अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया. इसमें स्वारा भास्कर, अनुराग कश्यप और आकाश बनर्जी सहित कई लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात करें भारतीय सेलिब्रिटीज की तो स्वरा भास्कर से लेकर अनुराग कश्यप तक सीएए का विरोध किया जा रहा है। स्वरा लगातार ट्वीट कर सरकार की आलोचना करती रहती हैं।

सीएए और एनआरसी के विरोध को लेकर पत्थरबाजी और हिंसक प्रदर्शन जारी है। रविवार से शुरू हुई हिंसा में अब तक एक हेड कांस्टेबल समेत 20 लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसक प्रदर्शन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed