फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   john abraham will sing a song in this film

इस फिल्म में गाना गाएंगे जॉन अब्राहम

Fri, 10 Jul 2015 01:08 PM IST
Updated Fri, 10 Jul 2015 01:08 PM IST
विज्ञापन
john abraham will sing a song in this film

बॉलीवुड में अभिनेताओं द्वारा आजकल गाना गाने की एक ट्रेंड सी चल पड़ी है। अब एक्टर जॉन अब्राहम अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम बैक' के लिए एक गाना गाने जा रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि, जॉन को गाने में कोई दिलचस्पी नहीं है, मगर फिल्म के संगीतकार अनु मालिक चाहते हैं कि ये गाना जॉन ही गाए, क्योंकि उन पर ये सूट करेगा।

जॉन भी इस गाने को रिकॉर्ड करने के लिए तैयार हो गए हैं। इस गाने का अंदाज टपोरी है। जॉन और श्रुति हासन पर ये गाना फिल्माया जाएगा।

इसके बोल हैं 'इतनी सोचती कायको, बनजा मेरी बाइको' जिसे लिखा है नितिन रायकर ने। फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने कहा कि हम इस गाने को श्रुति और जॉन से डुएट गवाना चाहते थे, क्योंकि श्रुति सीखी हुई सिंगर हैं, मगर व्यस्त होने के कारन श्रुति इस गाने को आवाज नहीं दे पा रही हैं, इसलिए जॉन से अकेले ही गाना गवा रहे हैं।
विज्ञापन


इस फिल्म में जॉन की टपोरीगिरि और इस गाने की गायकी सुनकर आपको आश्चर्य होगा। जॉन ने बताया, मैं गाना नहीं गाना चाहता था, मगर सब लोग जोर लगा रहे थे।

मैं इस शर्त पर तैयार हुआ था कि पहले मुझे रिहर्सल करने का समय दिया जाए, मगर अनु मालिक ने कहा कि मैं सब कुछ उन पर छोड़ दूं और मैंने ऐसा ही किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed