फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   John Abraham is set to play the part of Indian Police Officer Rakesh Maria in his biopic know details

Rohit Shetty: सिंघम अगेन की विफलता से पुलिस यूनिवर्स पर टूटा रोहित का भरोसा, अब बनाएंगे ये बायोपिक

Fri, 27 Dec 2024 10:05 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 27 Dec 2024 10:05 AM IST
सार

John Abraham: इस साल फिल्म वेदा में नजर आए जॉन अब्राहम अब अगली फिल्म रोहित शेट्टी के साथ करेंगे। इसमें वे पुलिस अधिकारी की भूमिका अदा करने वाले हैं।

विज्ञापन
John Abraham is set to play the part of Indian Police Officer Rakesh Maria in his biopic know details
जॉन अब्राहम-रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इस साल नवंबर में आई रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम 3' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इस फिल्म की विफलता के बाद कॉप यूनिवर्स से उनका भरोसा उठ गया है। अब वे बायोपिक बनाने जा रहे हैं। हालांकि, बायोपिक पुलिस अधिकारी की है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के लीड रोल अदा करने की खबर है। जॉन अब्राहम ने खुद को इंडस्ट्री में एक्शन हीरो के रूप में स्थापित किया है। इस साल अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनकी फिल्म 'वेदा' रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर यह खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब उनके हाथ एक बायोपिक लगी है। जिस फिल्म को रोहित शेट्टी बना रहे हैं, उसमें जॉन अब्राहम पुलिस अधिकारी की भूमिका अदा करेंगे। यह फिल्म भारतीय पुलिस अधिकारी राकेश मारिया की बायोपिक है।

विज्ञापन

कई बड़े मिशन का हिस्सा रहे मारिया
राकेश मारिया के जीवन पर बायोपिक बनाई जा रही है। इसमें 1993 के मुंबई बम विस्फोट, जावेरी बाजारा विस्फोट और 26/11 हमलों को सुलझाने के उनके सफर को दिखाया जाएगा। मालूम हो कि राकेश मारिया मुंबई पुलिस के इतिहास में सबसे मशहूर पुलिसकर्मियों में से एक रहे हैं। उन्होंने 1981 से 2017 तक अपने कार्यकाल के दौरान मुंबई में हुए कई आतंकी हमलों के पीछे के जिम्मेदार गुनहगारों को पकड़ने के लिए में अहम भूमिका निभाई, वे महत्वपूर्ण मिशन का हिस्सा रहे। 

ये खबर भी पढ़ें:
Salman Khan Birthday: किसी को सलमान की दोस्ती पर नाज, कोई चुलबुली हरकतों पर फिदा; माधुरी-करीना ने भी खोले राज

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल शुरू होगी शूटिंग
इस किरदार को परदे पर अदा करने के लिए जॉन अब्राहम काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि राकेश मारिया ने जिस श्रद्धा और समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की है, यह फिल्म उनकी इसी विरासत को एक श्रद्धांजलि होगी। फिल्म की शूटिंग साल 2025 के छमाही में शुरू होगी। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। इसे इंडस्ट्री के नामी निर्माता बनाएंगे। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी करने वाले हैं। फिल्म का निर्माण रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले होगा।

ये खबर भी पढ़ें:
Manmohan Singh Death: चिरंजीवी से थलपति विजय तक, इन साउथ सितारों ने दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

विज्ञापन

दिखाया जाएगा राकेश मारिया का सफर
इस फिल्म में राकेश मारिया के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) से लेकर होम गार्ड्स के महानिदेशक बनने तक का सफर दिखाया जाएगा। राकेश मारिया की बायोपिक से इतर जॉन की दो फिल्में रिलीज को तैयार हैं। वे दिनेश विजन की  'तेहरान' और भूषण कुमार की 'डिप्लोमैट' में दिखाई देंगे। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed