फिर से रिलीज होगा 'जज्बा' का ट्रेलर, क्या है माजरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में अर्से बाद वापसी करने जा रही खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वार्या राय की फिल्म 'जज्बा' का ट्रेलर फिर से रिलीज किया जाएगा। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में ऐश्वार्या राय बच्चन काफी जबर्दस्त भूमिका में दिखाई दी थीं।
बल्कि यूं कहें कि फिल्म पूरी तरह से उन्हीं पर आश्रित दिखाई दे रही थी। ट्रेलर के बाद ये चर्चा छिड़ी थी कि फिल्म इरफान खान की भूमिका को ऐश की तुलना में दबाया गया है।
फिल्म ऐश एक समर्पित मां और तेज-तर्रार वकील अनुराधा वर्मा की किरदार में थी। जो एक बलात्कारी-हत्या के दोषी को बेटी के लिए फांसी बचाती हैं। जबकि इरफान उनके सहयोगी और इंस्पेक्टर की भूमिका में दिखाई दे रहे थे। अब ऐसी चर्चा है कि इसका ट्रेलर फिर से रिलीज किया जाएगा। जानिए क्या है पूरा माजरा।
इसलिए फिर से रिलीज किया जाएगा ट्रेलर
निर्देशक संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हरे रंग की अतीवता आलोचकों और दर्शकों के एक धड़े को संभवत: अच्छी नहीं लगी। यही कारण है कि संजय इसकी कलर स्कीम को बदलने जा रहे हैं। इसका सुधरा हुआ वर्जन इस हफ्ते फिर से एक बार रिलीज किया जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘जो वर्जन आपने देखा वो सिनेमाघरों के लिए था। बड़े परदे पर हरा रंग फैल जाएगा जबकि अभी टीवी, मोबाइल और अन्य छोटी स्क्रीन पर ये चुभता सा लग सकता है। छोटे पर्दों पर इस असर को हमने भांपा नहीं था। ट्रेलर का एक नया वर्जन इस हफ्ते रिलीज किया जाएगा।’