फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jawan trailer launch shahrukh khan film collects rs 2 cr in us nayanthara vijay sethupathi starrer film

Jawan: US में SRK की जवान का धमाका, ट्रेलर रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में फिल्म ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Mon, 28 Aug 2023 01:40 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 28 Aug 2023 01:40 PM IST
सार

जवान में शाहरुख खान अब तक के सबसे अनूठे अवतार में नजर आने वाले हैं। वैसे, इन सब के बीच 'जवान' ने एडवांस बुकिंग में इतिहास रचा है।
 

विज्ञापन
jawan trailer launch shahrukh khan film collects rs 2 cr in us nayanthara vijay sethupathi starrer film
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर लगातार जवान ट्रेंड कर रहा है। फैंस के साथ-साथ सितारों और खुद शाहरुख खान को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। विदेशों में यह फिल्म एडवांस बुकिंग में कमाई के मामले में पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान अब तक के सबसे अनूठे अवतार में नजर आने वाले हैं। वैसे, इन सब के बीच 'जवान' ने एडवांस बुकिंग में इतिहास रचा है।

विज्ञापन

कितने टिकट की हुई बिक्री
अमेरिका में 'जवान' 450 लोकेशंस पर रिलीज हो रही है। फिल्म के 1884 शोज अमेरिका में हर दिन दिखाए जाएंगे। दिलचस्प है कि अभी फिल्म की रिलीज को 10 दिन बचे हैं और अभी तक वहां 13750 के टिकटों की बिक्री हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा बुकिंग टेक्सस और कैलिफोर्निया में हुई है। 'जवान' शुक्रवार, 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। एडवांस बुकिंग में इस फिल्म ने दो करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 

इसे भी पढ़ें-  Aamir Khan: आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' की टीम के लिए रखी पार्टी, यह है वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने करोड़ का आंकड़ा पार
जवान की एडवांस बुकिंग यूएसए में फिल्म की रिलीज से 20 दिन पहले शुरू हो गई थी, लेकिन भारत में यह अभी शुरू नहीं हुई है। कुछ अन्य सेंटर्स ने भी फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर सोमवार सुबह ट्वीट किया गया, 'ट्रेलर लॉन्च से पहले ही, जवान ने यूएसए बॉक्स ऑफिस पर $200K का आंकड़ा पार कर लिया है। एडवांस बुकिंग में $210,339 ( 1.74 करोड़ रुपये)।

विज्ञापन

भारत में नहीं शुरू हुई एडवांस बुकिंग
हालांकि भारत में एडवांस बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है। हालांकि, मुंबई के कुछ सिनेमाघरों ने रविवार को एडवांस बुकिंग शुरू की थी। बताया जाता है कि 15 मिनट में ही 'किंग खान' के फैंस ने सारे टिकट खरीद लिए। जबकि इनमें से कुछ टिकटों की कीमत 1100 रुपये तक रखी गई थी। जुलाई महीने में मेकर्स ने 'जवान' का प्रीव्यू वीडियो रिलीज किया था। 2 मिनट 13 सेकेंड के वीडियो में शाहरुख खान के कई अवतार देखे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed