फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jawan Fame Shah Rukh Khan dances his heart out to Jhoome Jo Pathaan and Not Ramaiya Vastavaiya on his birthday

Shah Rukh Khan: शाहरुख ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन का जश्न, 'जवान' और 'पठान' के गानों पर थिरकते दिखे किंग खान

Thu, 02 Nov 2023 10:17 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 02 Nov 2023 10:17 PM IST
सार

शाहरुख ने अपने जन्मदिन के लिए आधी रात को मन्नत के बाहर इकट्ठा होने के लिए प्रशंसकों का आभार व्यक्त करने के लिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा किया।

विज्ञापन
Jawan Fame Shah Rukh Khan dances his heart out to Jhoome Jo Pathaan and Not Ramaiya Vastavaiya on his birthday
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान का आज 2 नवंबर को जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के मौके पर किंग खान ने अपने फैंस के साथ एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में निर्देशक राजकुमार हिरानी और लेखक अभिजात जोशी भी शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में शाहरुख खान 'पठान' और हाल ही में रिलीज हुई 'जवान' के गानों पर थिरकते नजर आए।  
विज्ञापन


वानखेड़े स्टेडियम में IND vs SL मैच देखने पहुंचे ये सितारे
विज्ञापन


'झूमे जो पठान' पर थिरकते दिखे किंग खान
शाहरुख खान अपने जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए फैंस के साथ एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस इवेंट में किंग खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'डंकी' समेत कई चीजों के बारे में बात की। जैसे-जैसे कार्यक्रम समाप्त हुआ, किंग खान अपने गानों जैसे- 'झूमे जो पठान' और 'नॉट रमैया वस्तावैया' पर थिरकते रहे। शाहरुख इस दौरान सफेद शर्ट और नीली जींस में नजर आए। इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'आप सभी के साथ जश्न मनाना हमेशा खास होता है। मेरा दिन बनाने के लिए धन्यवाद!' 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)



शाहरुख ने किया फैंस को धन्यवाद
शाहरुख ने अपने जन्मदिन के लिए आधी रात को मन्नत के बाहर इकट्ठा होने के लिए प्रशंसकों का आभार व्यक्त करने के लिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया। शाहरुख ने  लिखा, 'यह अविश्वसनीय है कि आप में से इतने सारे लोग आते हैं और देर रात तक मुझे शुभकामनाएं देते हैं। मैं केवल एक अभिनेता हूं। मुझे इससे ज्यादा खुशी किसी और चीज से नहीं होती कि मैं आपका थोड़ा मनोरंजन कर सकूं। मैं आपके प्यार के सपने में रहता हूं। धन्यवाद मुझे आप सभी का मनोरंजन करने की अनुमति देने के लिए। सुबह आपसे मिलूंगा...स्क्रीन पर और उसके बाहर।' 



इस दिन रिलीज होगी 'डंकी'
डंकी के निर्माताओं ने शाहरुख के जन्मदिन पर फिल्म का ड्रॉप 1 नामक टीजर जारी किया है। टीजर में फिल्म की सभी कलाकारों से परिचित कराया गया है। र्थडे इवेंट में एक्टर ने खुलासा किया कि फिल्म के धीरे-धीरे ड्रॉप 2 और ड्रॉप 3 रिलीज किए जाएंगे। यह फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

बिग बॉस में इन कपल्स के बीच खूब हुए झगड़े
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed