फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jawan and Pathaan actor Shah Rukh Khan gets Y+ security amid threats after two blockbusters movies this year

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान को मिली Y+ सिक्योरिटी, खतरे की आशंका को देखते हुए बढ़ाई गई सुरक्षा

Mon, 09 Oct 2023 09:49 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 09 Oct 2023 09:49 AM IST
सार

शाहरुख खान की सुरक्षा में तैनात ये सभी बॉडीगार्ड ग्लॉक पिस्तौल, एमपी-5 मशीन गन और एके-47 असॉल्ट राइफल से लैस होंगे। इसके अलावा किंग खान के घर पर भी हर समय चार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
Jawan and Pathaan actor Shah Rukh Khan gets Y+ security amid threats after two blockbusters movies this year
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जवान' को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस वर्ष उनकी दोनों हिट फिल्में 'जवान' और 'पठान' के बाद खतरे की आशंका देखते हुए शाहरुख को Y+ सुरक्षा दी गई है। किंग खान के साथ हर समय बॉडीगार्ड के तौर पर 6 पुलिस कमांडो रहेंगे, जो कि महाराष्ट्र पुलिस की सिक्योरिटी के ही तैनात होंगे। पूरे भारत में 'जवान' अभिनेता को सुरक्षा दी जाएगी। 
विज्ञापन

 

घर पर तैनात रहेंगे चार पुलिसकर्मी
बता दें कि शाहरुख खान की सुरक्षा में तैनात ये सभी बॉडीगार्ड ग्लॉक पिस्तौल, एमपी-5 मशीन गन और एके-47 असॉल्ट राइफल से लैस होंगे। इसके अलावा किंग खान के घर पर भी हर वक्त चार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। अपनी सुरक्षा का खर्च शाहरुख खुद ही उठाएंगे। देश में निजी सुरक्षा को हथियारों से लैस नहीं किया जा सकता है, इसके लिए पुलिस सुरक्षा होनी चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


Swara Bhaskar: इस्राइल में छिड़ी जंग पर फलस्तीन के समर्थन में आईं स्वरा भास्कर, लोगों को कहा पाखंडी


जारी की गई अधिसूचना में क्या लिखा
किंग खान की दो फिल्मों की सफलता को देखते हुए रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी जान को खतरा बढ़ गया है। स्पेशल आईजीपी और वीआईपी सिक्योरिटी दिलीप सावंत की अधिसूचना में यह कहा गया है, 'सिने स्टार शाहरुख खान को हाल ही में संभावित खतरों के मद्देनजर, सभी यूनिट कमांडरों से अनुरोध है कि वे उन्हें एस्कॉर्ट स्केल के साथ वाई+ सुरक्षा दें।'

पद्म भूषण से सम्मानित हैं अमजद अली खान

'जवान' और 'पठान' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
भारत में शाहरुख की फिल्म 'जवान' ने 618.83 करोड़ रुपये और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1,103 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है। वहीं, फिल्म 'पठान' ने भारत में 543.05 करोड़ रुपये और विश्व में 1,050.3 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। उनकी दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस के बीच क्रेज देखने के मिल रहा है। 

रुबीना के इस शो से मिली आकाश को पहचान


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed