Shahrukh Khan: 'साथ में सिगरेट पीने चलोगे क्या'? फैन के सवाल पर शाहरुख खान ने दिया मजेदार जवाब
आस्क एसआरके सत्र के दौरान एक प्रशंसक ने पूछा कि क्या उसे किसी दिन अभिनेता के साथ धूम्रपान करने का मौका मिल सकता है।
विस्तार
शाहरुख खान ने आज (25 जून) बॉलीवुड में 31 साल पूरे लिए हैं। अभिनेता ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत 'दीवाना' से की थी। यह फिल्म आज ही के दिन साल 1992 में रिलीज हुई थी। इस खास मौके पर उन्होंने फैंस के लिए 31 मिनट का आस्क एसआरके सेशन रखा। सेशन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने किंग खान से अलग-अलग तरह के सवाल किए, जिसका उन्होंने खास अंदाज में जवाब दिया।
आस्क एसआरके सत्र के दौरान एक प्रशंसक ने पूछा कि क्या उसे किसी दिन अभिनेता के साथ धूम्रपान करने का मौका मिल सकता है। फैन ने ट्वीट किया, “साथ में सिगरेट पिने चलोगे क्या शाहरुख सर??? इस पर सुपरस्टार ने जवाब देते हुए लिखा, ''मैं अपनी बुरी आदतें अकेले ही करता हूं।'' एक अन्य प्रशंसक ने उनसे पूछा कि उन्हें जवान देखने के लिए कैसे तैयारी करनी चाहिए और क्या उन्हें पट्टी बांधकर थिएटर जाना चाहिए। इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, ''नहीं बेटा जवान के दिन जवानी के जोश में थिएटर पर जाना है!''
Main apni buri aadatein akele hi karta hoon!! https://t.co/POWpR67dzu
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 25, 2023
Nahi beta jawan ke din jawani ke josh mein theater pe jaana hai! https://t.co/iMpcKgr4Dp
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 25, 2023
शाहरुख ने इस सवाल का भी जवाब दिया कि वह नकारात्मकता से कैसे निपटते हैं और सफलता की ओर बढ़ते हैं। उन्होंने कहा, “नकारात्मकता और सकारात्मकता से बाहर निकलने के लिए सबसे सरल दो शब्द हैं। क्षमा करें...आपको मेरे द्वारा किया गया काम पसंद नहीं आया... मेरे द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करने के लिए धन्यवाद और फिर आगे बढ़ें, उस पर ध्यान न दें।
Negativity & Positivity have the simplest two terms to get over. Sorry u didn’t like wot I do…thank u for appreciating wot I do. And then move on don’t dwell on either. https://t.co/AeHHvCIT4B
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 25, 2023
बता दें कि शाहरुख खान ने 'पठान' से धमाकेदार वापसी की थी। यह फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज हुई और इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह सितंबर में एटली की 'जवान' के साथ एक बार फिर स्क्रीन पर छा जाने के लिए तैयार हैं। फिल्म में नयनतारा भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा वह डंकी में भी काम कर रहे हैं, जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है।
Tamannaah Bhatia: होटल से चीजें चुराने वाले सवाल पर तमन्ना का खुलासा, बोलीं- चुराया नहीं इतने का खरीदा बाथरोब