फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Javed Akhtar slams X users who Accused him of doing Rohit Sharma Fat Shaming while congratulate team india

Javed Akhtar: यूजर ने जावेद पर लगाया रोहित शर्मा को मोटा कहकर बदनाम करने का आरोप, भड़के गीतकार; सुनाई खरी-खोटी

Wed, 05 Mar 2025 02:08 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 05 Mar 2025 02:08 PM IST
सार

मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद क्रिकेटर विराट कोहली की तारीफ करने पर गीतकार जावेद अख्तर एक एक्स यूजर पर भड़क गए, जिसने उनपर रोहित शर्मा को मोटा करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Javed Akhtar slams X users who Accused him of doing Rohit Sharma Fat Shaming while congratulate team india
जावेद अख्तर - फोटो : एक्स

विस्तार

दिग्गज गीतकार और बॉलीवुड पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने मंगलवार, 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद क्रिकेटर विराट कोहली को बधाई दी। हालांकि, विराट कोहली की प्रशंसा करने के बाद उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर पर निशाना साधा।

विज्ञापन

जावेद ने की टीम इंडिया की तारीफ
दरअसल, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई संदेश मिल रहे हैं। जावेद अख्तर उन कई बॉलीवुड हस्तियों में शामिल थे, जिन्होंने ऐतिहासिक जीत की सराहना की। बुधवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर अख्तर ने लिखा, 'एक बार फिर विराट ने साबित कर दिया है कि वह आज के भारतीय क्रिकेट की इमारत का सबसे मजबूत स्तंभ है। सलाम।' हालांकि, उन्होंने किसी अन्य क्रिकेटर का नाम नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर पर भड़के जावेद
उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'अगर विराट सबसे मजबूत स्तंभ हैं तो रोहित शर्मा कौन हैं? सबसे भारी स्तंभ? भारतीय कप्तान को मोटा कहने के लिए जावेद साहब आपको शर्म आनी चाहिए।' जावेद अख्तर ट्रोल्स और झूठ को अनदेखा करने के मूड में नहीं थे। यूजर द्वारा पोस्ट शेयर करने के कुछ ही मिनटों बाद गीतकार ने जवाब दिया, 'चुप हो जाओ कॉकरोच। मैं रोहित शर्मा और टेस्ट इतिहास के सभी महान भारतीय क्रिकेटरों का बहुत सम्मान करता हूं। तुम किस तरह के नीच और दयनीय आदमी हो कि तुम दावा कर रहे हो कि मैंने कभी रोहित जैसे महान खिलाड़ी की गरिमा के खिलाफ एक शब्द भी कहा है। कभी सोचो तुम इतने घटिया और गंदे आदमी क्यों हो।'

विज्ञापन

शमा मोहम्मद का रोहित शर्मा पर विवादित बयान
यह मामला कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद की विवादित टिप्पणी और रोहित शर्मा को मोटा कहने पर बड़े पैमाने पर हुए विवाद के बाद आया है।इस बीच एक अन्य यूजर ने जावेद अख्तर से पूछा, 'क्या आप फिर से अपना राष्ट्रवाद साबित करने के लिए तैयार हैं?' इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'मैं एक क्रिकेट प्रेमी हूं और आप जैसे बौने मुझे अपनी खुशी दिखाने से नहीं रोक सकते जब मेरी टीम जीतती है या हमारा कोई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करता है। जहां तक राष्ट्रवाद का सवाल है तो मैं आप जैसे लोगों के सामने इसे क्यों साबित करूंगा, क्योंकि आपका और आपकी पिछली पीढ़ियों का इससे कोई लेना-देना नहीं है... आप तो इस शब्द का मतलब भी नहीं समझते।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed