फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Javed Akhtar Poet lyricist conferred with honorary doctorate in UK School of Oriental and African Studies

Javed Akhtar: यूके में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किए गए जावेद अख्तर, फरहान-पत्नी शबाना भी रहे मौजूद

Fri, 08 Sep 2023 12:03 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 08 Sep 2023 12:03 AM IST
सार

गीतकार, कवि और स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर को लंदन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज में एक समारोह में डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।  

विज्ञापन
Javed Akhtar Poet lyricist conferred with honorary doctorate in UK School of Oriental and African Studies
जावेद अख्तर - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड में अपनी लिखी गई कविताओं, गीतों और कहानियों के लिए पहचाने जाने वाले जावेद अख्तर को पसंद करने वाले देश में ही नहीं विदेश में भी हैं। उनका बेबाक अंदाज हो या फिर उनकी कविताएं सभी को सुनने में लोगों को रस आता है। यही कारण है कि वह भारत के साथ ही विदेशों में भी उतने ही मशहूर हैं। इन दिनों कंगना रणौत के साथ चल रही अपनी जंग के लिए सुर्खियां बटोरने वाले जावेद साहब एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वजह कुछ खास है। दरअसल, जावेद अख्तर को लंदन के एक विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। 

विज्ञापन

Sanya Malhotra: शाहरुख की फैन बन अपनी ही फिल्म देखने थिएटर पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, 'जवान' को बताया भावना
विज्ञापन


यूके में किया गया सम्मानित
गीतकार, कवि और स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर को लंदन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज में एक समारोह में डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।  जावेद अख्तर को एक लेखक के रूप में उनके रचनात्मक प्रयासों और एक कार्यकर्ता के रूप में सामाजिक न्याय के प्रति उनके समर्पण के लिए मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। समारोह में डॉ. अख्तर के साथ उनकी पत्नी अभिनेत्री शबाना आजमी और बेटे फरहान अख्तर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Jawan Biggest Opening Day 1: ‘जवान’ ने पहले ही दिन हासिल की फतेह, बनाया अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग रिकॉर्ड

समारोह में गिनाए गए जावेद अख्तर के योगदान
विश्वविद्यालय ने अख्तर की कई प्रशंसाओं के बारे में बात की, जिसमें उनके सिनेमाई योगदान के लिए कई पुरस्कार, जैसे राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार और आलोचनात्मक सोच के लिए रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय के रूप में मान्यता शामिल है। इस मानद डॉक्टरेट के 2023 समूह में, ब्रिटिश भारतीय शेफ और बेस्टसेलिंग कुकबुक लेखिका अस्मा खान को भोजन के प्रति अपने अभिनव दृष्टिकोण और सामाजिक परिवर्तन के प्रति प्रतिबद्धता के साथ पाक परिदृश्य को नया आकार देने के लिए डॉक्टर ऑफ साइंस (सामाजिक विज्ञान) की डिग्री से सम्मानित किया गया।
Welcome 3: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा खास तोहफा, वेलकम टू द जंगल के एलान की तैयारी कर रहे मेकर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed