फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jasik Ali Film Director Arrested For Abusing Minor Girl After Promising Her A Role In His Movie

Jasik Ali: नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में निर्देशक जसिक अली गिरफ्तार, फिल्म में रोल देने का दिया था झांसा

Mon, 21 Aug 2023 12:24 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 21 Aug 2023 12:24 AM IST
सार

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आरोपी निर्देशक जसिक अली ने नाबालिग को अपनी आगामी फिल्म में एक भूमिका देने का लालच दिया था। लड़की को अपने झूठे वादों में फंसाकर निर्देशक ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

विज्ञापन
Jasik Ali Film Director Arrested For Abusing Minor Girl After Promising Her A Role In His Movie
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया का काला सच अक्सर उजागर होता रहता है। लेकिन इसके बाद भी इस इंडस्ट्री में आए दिन इस तरह की घटनाएं सुनने मिलती हैं, जो सबको परेशान कर देती हैं। हाल ही में एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक फिल्म निर्देशक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस निर्देशक का नाम जसिक अली बताया जा रहा है।  

विज्ञापन

फिल्म में रोल देने के नाम पर किया उत्पीड़न
सामने आ रही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आरोपी निर्देशक जसिक अली ने नाबालिग को अपनी आगामी फिल्म में एक भूमिका देने का लालच दिया था। लड़की को अपने झूठे वादों में फंसाकर निर्देशक ने उसका यौन उत्पीड़न किया। इस मामले के मुख्य आरोपी जसिक अली की उम्र 36 साल बताई जा रही है। वह नादक्कावु में एक जगह छिपा हुआ था। अपने इस ठिकाने से भागने का प्रयास करते हुए उसे पुलिस ने पकड़ लिया था।
विज्ञापन

Suriya-Dulquer Salmaan: सुधा कोंगारा की फिल्म में साथ काम करेंगे सूर्या और दुलकर सलमान, जल्द हो सकता है एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग स्थानों पर किया उत्पीड़न
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जसिक ने लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का जघन्य अपराध करने के लिए उसे अलग-अलग जगहों पर ले गया था। पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई तफ्तीश में यह भी पता लगा कि आखिर ऐसा क्या था, जो नाबालिग इसके झांसे में आ गई। पुलिस के मुताबिक, जिस चीज ने लड़की को जसिक की ओर आकर्षित किया वह हाल ही में रिलीज हुई मलयालम फिल्म में निर्देशक के रूप में उसका होना था। जसिक ने इस बात का फायदा उठाकर उसे फिल्म में रोल देने का वादा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
Sunny Deol: 'मामला सुलझाया जा रहा है..', 56 करोड़ रुपये कर्ज के तहत विला की नीलामी पर सनी के प्रवक्ता का बयान

एफआईआर दर्ज होने के बाद छिप गया था आरोपी
बता दें, लड़कियों की ओर से लिखित एफआईआर के साथ हिमत कोयलड़ी स्टेशन में जसिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। केस दर्ज होते ही माता-पिता और पुलिस अधिकारियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसके बाद जैसे ही जसिक को पता लगा कि पुलिस उसे खोज रही है, वैसे ही वह गायब हो गया था। वह कई हफ्तों तक छिपा रहा। मामले का नेतृत्व करने वाले सर्कल इंस्पेक्टर एम.वी. बीजू की गहन खोज के बाद आखिरकार आरोपी को पकड़ लिया गया।
Dulquer Salmaan: सोनम पर 'भल्लालदेव' के कमेंट पर दुलकर सलमान ने तोड़ी चुप्पी, किंग ऑफ कोठा एक्टर ने दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed