फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jani Master gets a big shock the National Film Award went to the choreographer accused of rape

Jani Master: जानी मास्टर को नहीं मिलेगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड, अब जेल से बाहर आना मुश्किल

Sun, 06 Oct 2024 11:16 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 06 Oct 2024 11:16 AM IST
सार

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने रेप के आरोपी कोरियाग्राफर जानी मास्टर को नेशनल फिल्म पुस्कार पर रोक लगा दी है। साथ ही उनके नेशनल फिल्म अवॉर्ड में शामिल होने का निमंत्रण निलंबित कर दिया गया है। कोरियोग्राफर को 19 सितंबर यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार करके हैदराबाद लाया गया था। 

विज्ञापन
Jani Master gets a big shock the National Film Award went to the choreographer accused of rape
जानी मास्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysjani

विस्तार

शेख जानी बाशा जिन्हें कोरियोग्राफ जानी मास्टर के नाम से जाना जाता है। रेप के आरोपी कोरियोग्राफर जानी मास्टर को गोवा में साइबराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोरियोग्राफर को 19 सितंबर यौन उत्पीड़न मामले में हैदराबाद लाया गया था। कोरियोग्राफर जानी मास्टर को 3 अक्टूबर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में भाग लेने के लिए अंतरिम जमानत दे दी गई, लेकिन अब उनके नेशनल फिल्म अवॉर्ड में शामिल होने का निमंत्रण निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन

70th National Film Awards: जानी मास्टर को मिली बेल, राष्ट्रपति से मंगलवार को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार?
विज्ञापन

 
कोरियोग्राफर के हाथ से गया नेशनल फिल्म अवॉर्ड?
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार को निलंबित कर दिया है। उपनिदेशक इंद्राणी बोस के पत्र में कहा गया, 'पोस्को अधिनियम के तहत अपराध के आरोप सामने आने से पहले शेख जानी बाशा को वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भाग लेने का पत्र दिया गया था। आरोपों की गंभीरता और मामला कोर्ट तक पहुंचने को देखते हुए सक्षम प्राधिकारी ने जानी मास्टर को फिल्म थिरुचित्रम्बलम के लिए वर्ष 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निलंबित करने का निर्णय लिया है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

Karan Johar: करण जौहर को परेशान कर रहा ‘जिगरा’ के निर्देशक वासन का साक्षात्कार! हाथ जोड़कर की ये गुजारिश

जानी मास्टर पर लगा ये आरोप
यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली शिकायतकर्ता के मुताबिक वह पिछले कुछ महीनों से जानी मास्टर के साथ मिलकर काम कर रही थीं। आउटडोर शूटिंग के दौरान मास्टर ने उनके साथ मारपीट की। महिला की शिकायत के बाद एक जीरो एफआईआर दर्ज की गई और मामला नरसिंगी पुलिस को सौंप दिया गया। खबरों की मानें तो जानी मास्टर पर दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और किसी व्यक्ति को जानबूझकर चोट पहुंचाने सहित आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। 

Karan Johar: करण जौहर को परेशान कर रहा ‘जिगरा’ के निर्देशक वासन का साक्षात्कार! हाथ जोड़कर की ये गुजारिश

इन गानों में की कोरियोग्राफी
जानी मास्टर को तेलुगू फिल्मों में कोरियोग्राफी के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड की दुनिया में जानी को बॉलीवुड में उन्होंने ‘जय हो’ फिल्म का ‘फोटोकॉपी’, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ टाइटल ट्रैक, ‘लाल पीली अंखियां’ और ‘स्त्री 2’ से ‘आज की रात’ और ‘आई नहीं...’ की कोरियोग्राफी के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed