फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Janhvi Kapoor Wants To Do A Film With Homebound Director Neeraj Ghaywan Again

Janhvi Kapoor: इस डायरेक्टर की फिल्म में पेड़ बनने को भी तैयार जान्हवी, बोलीं- ‘बस उनके साथ काम करना है’

Mon, 26 May 2025 11:24 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 26 May 2025 11:24 AM IST
सार

हाल ही में जान्हवी कपूर कान फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक और फिल्म ‘होमबाउंड’ के कारण चर्चा में रही हैं। जान्हवी की फिल्म को Cannes में खूब सराहा गया। हाल ही में जान्हवी ने होमबाउंड फिल्म के निर्देशक को लेकर बड़ी बात कह दी।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor Wants To Do A Film With Homebound Director Neeraj Ghaywan Again
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor

विस्तार

जान्हवी कपूर अपने करियर में अब संजीदा किरदारों को निभाने की कोशिश में लगी हुईं। हाल ही में फिल्म ‘होमबाउंड’ में भी उनके किरदार को कान फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया। इसका श्रेय जान्हवी फिल्म के निर्देशक नीरज घेवान को देती हैं। वह आगे भी इस निर्देशक के साथ काम करने की इच्छा रखती हैं। 

विज्ञापन

फिल्म में पेड़ बनने को तैयार जान्हवी
डेडलाइन हॉलीवुड से की गई हालिया बातचीत में जान्हवी कहती हैं, ‘फिल्म ‘होमबाउंड’ की शूटिंग खत्म करने के बाद मैंने नीरज घेवान सर को मैसेज भेजा और कहा कि मुझे कोई दिक्कत नहीं है अगर आपकी अगली फिल्म में बैकग्राउंड में एक पेड़ का रोल निभाने को मिले। मुझे बस उनके साथ काम करना है।’ जान्हवी का मानना है कि नीरज घेवान की फिल्म का हिस्सा बनना एक एक्टर के लिए गर्व की बात है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: आलिया-ऐश्वर्या की साड़ी से लेकर जान्हवी के रेट्रो लुक तक, यहां देखें कान 2025 के वायरल लुक 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या थी होमबाउंड की कहानी
फिल्म ‘होमबाउंड’ दो दोस्तों की कहानी है, जो पुलिस की नौकरी पाने की चाह रखते हैं। इसके लिए अपने गांव से बाहर निकलते हैं। आगे चलकर वह जब अपने लक्ष्य के करीब पहुंचते हैं तो उनके बीच काफी कुछ बदलने लगा। फिल्म में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा ने दो दोस्तों के रोल किए हैं, वहीं जान्हवी भी एक अहम किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला।

जान्हवी की आने वाली फिल्म 
जान्हवी कपूर की अगली फिल्म ‘परम सुंदरी’ है। इस फिल्म में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ नाम की फिल्म भी जान्हवी कर रही हैं। इसके अलावा अगले साल रिलीज होने वाली एक साउथ फिल्म ‘पेड्डी’ में भी जाहन्वी अभिनय करती नजर आएंगी। इस फिल्म में वह राम चरण के साथ नजर आएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed