{"_id":"61d1b2f81b0910288d30c22e","slug":"janhvi-kapoor-rushes-to-gym-asks-paparazzi-to-wait-for-pictures","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने पैपराजी से कहा- वापस बाहर ही आना है...फिर जिम के भीतर चली गईं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने पैपराजी से कहा- वापस बाहर ही आना है...फिर जिम के भीतर चली गईं
Sun, 02 Jan 2022 07:58 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sun, 02 Jan 2022 07:58 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह उनका जिम जाते हुए वीडियो है। जिसमें जान्हवी कपूर ब्लैक रंग की शॉर्ट ड्रेस में जिम जा रही हैं और पैपराजी उनसे फोटो खिंचवाने की गुजारिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह उनका जिम जाते हुए वीडियो है। जिसमें जान्हवी कपूर ब्लैक रंग की शॉर्ट ड्रेस में जिम जा रही हैं और पैपराजी उनसे फोटो खिंचवाने की गुजारिश कर रहे हैं। हालांकि, आमतौर पर जान्हवी कपूर पैपराजी को कभी भी पोज देने से इंकार नहीं करती हैं लेकिन इस बार उन्होंने जो कहा उससे लग रहा है कि उनकी फोटो खिंचवाने की इच्छा नहीं थी।
विज्ञापन
जब पैपराजी ने जान्हवी कपूर से फोटो के लिए पोज मांगी तो उन्होंने जवाब दिया, वापस बाहर ही आना है। यह कहते हुए जान्हवी कपूर जिम के भीतर चली गईं। जान्हवी कपूर अपनी कार से बाहर निकलीं और सीधे जिम के अंदर चले गईं। उन्होंने वहां मौजूद पैपराजी से फोटो के लिए उनके बाहर आने तक का इंतजार करने के लिए कहा। हालांकि जान्हवी कपूर ने इस दौरान कुछ सेकेंड के लिए मुड़कर पैपराजी को पोज दिया और फिर सीधे आगे बढ़ती रहीं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
उनकी इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे अब तक 17 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि जान्हवी कपूर को लोगों ने सिर चढ़ा लिया है। एक अन्य यूजर ने लिखा, इनको ठंड नहीं लगती है क्या? गौरतलब है कि जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।