फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Janhvi Kapoor get Shooting Star of the Year 2018 award by Norwegian Government

जाह्नवी को मिला शूटिंग स्टार ऑफ द ईयर सम्मान, पिता बोनी कपूर की भर आईं आंखें

Wed, 12 Dec 2018 01:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor get Shooting Star of the Year 2018 award by Norwegian Government
Janhvi Kapoor - फोटो : amar ujala
किसी पिता के लिए इससे ज्यादा भावुक क्षण नहीं होता जब उसकी बेटी को उसके सामने कोई पुरस्कार दिया जाए। इसी साल फिल्म धड़क से हिंदी सिनेमा में एंट्री करने वाली बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर नार्वे सरकार की तरफ से मुंबई में शूटिंग स्टार ऑफ द ईयर 2018 का पुरस्कार दिया गया तो बाप-बेटी दोनों भावुक नजर आए।
विज्ञापन


जाह्नवी खबरें बनाती रहती हैं। पिता बोनी कपूर गौरान्वित होते रहते हैं। बेटे अर्जुन कपूर जो भी कर रहे हों पर बोनी कपूर इन दिनों ज्यादातर बेटी जाह्नवी के साथ ही होते हैं। नॉर्वे सरकार के कॉन्सुलेट जनरल ने इस साल नॉर्वे की तरफ से ऑस्कर्स के लिए भेजी गई फिल्म ‘व्हाट लिव पीपुल से’ (लोग क्या कहेंगे) की मुंबई में स्क्रीनिंग रखी।
विज्ञापन


फिल्म एक ऐसी पाकिस्तानी लड़की की कहानी है जो घर में तो अपने रुढ़िवादी परिवार के हिसाब से रखती है। लेकिन, बाहर उसका रंग-ढंग ही अलग होता है और एक दिन उसका पिता उसे अपने बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लेता है। फिल्म की काफी सारी शूटिंग राजस्थान में हुई है। संयोग ही है कि जान्हवी कपूर की पहली फिल्म धड़क भी समाज के नियमों से बगावत की कहानी कहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Janhvi Kapoor get Shooting Star of the Year 2018 award by Norwegian Government
Janhvi Kapoor and boney kapoor - फोटो : amar ujala
जाह्नवी जब पुरस्कार लेने आईं तो उन्होंने अपनी मां श्रीदेवी की तरह ही इकरंगी साड़ी पहन रखी थी। उन्होंने इस पुरस्कार के लिए नॉर्वे के कॉन्सुलेट का धन्यवाद किया और कहा कि करियर के पहले ही साल में ये पुरस्कार मिलना उनके लिए काफी मायने रखता है। पिता बोनी कपूर की खुशी संभाले नहीं संभल रही थी और उनकी आंखें भी इस दौरान नम हो आईं।

करियर के लिहाज से जाह्नवी कपूर इन दिनों करण जौहर की फिल्म तख्त कर रही हैं, इसके अलावा वायुसेना की पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक के लिए भी जान्हवी को साइन किया गया है, जिसमें वह साउथ के सुपरस्टार ममूटी के बेटे दुलकीर सलमान के साथ दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed