{"_id":"642ff17e84d73d46330efa8c","slug":"janata-dal-secular-moves-to-election-commission-seeks-ban-kichcha-sudeep-movies-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kichcha Sudeep: जेडीएस ने की किच्चा सुदीप की फिल्मों पर प्रतिबंध की मांग, चुनाव आयोग को लिखा पत्र","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kichcha Sudeep: जेडीएस ने की किच्चा सुदीप की फिल्मों पर प्रतिबंध की मांग, चुनाव आयोग को लिखा पत्र
Fri, 07 Apr 2023 04:07 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 07 Apr 2023 04:07 PM IST
सार
जेडीएस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अभिनेता किच्चा सुदीप की फिल्मों पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
किच्चा सुदीप
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जनता दल (सेक्यूलर) ने अभिनेता किच्चा सुदीप की फिल्मों पर बैन लगाने की मांग की है। इसके लिए पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। इसमें पार्टी ने एक्टर की फिल्मों की स्क्रीनिंग और प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। पार्टी का दावा है कि एक्टर फिल्मों के जरिए आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
पार्टी में नहीं होंगे शामिल?
बता दें कि बुधवार को किच्चा सुदीप ने यह एलान किया था कि वह कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में सत्तारुढ़ पार्टी भाजपा का प्रचार करेंगे। इसके बाद से ही एक्टर मीडिया की सुर्खियों में हैं। शुरू में यह कयास लगाए गए कि किच्चा सुदीप और दर्शन तुगुदीपा भाजपा में शामिल होंगे। लेकिन, फिर किच्चा सुदीप ने पार्टी में शामिल होने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वह भाजपा के लिए चुनाव में प्रचार करेंगें। पार्टी में शामिल नहीं होंगे, न ही चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
Yami Gautam: यामी गौतम ने पति आदित्य संग लिया 'महादेव' का आशीर्वाद, कपल की खूबसूरत तस्वीरों पर फिदा फैंस
विज्ञापन
सीएम के साथ की थी प्रेस कांफ्रेंस
बुधवार को किच्चा सुदीप ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस में कहा था, 'मुझे यहां आने की कोई जरूरत नहीं थी। मैं यहां किसी मंच या पैसे के लिए नहीं आया हूं। मैं यहां सिर्फ एक व्यक्ति के लिए आया हूं। मैं सीएम बोम्मई का बेहद सम्मान करता हूं। मैं बोम्मई सर को अपना पूरा समर्थन देने की घोषणा कर रहा हूं।'
Kichcha Sudeep: जेडीएस ने की किच्चा सुदीप की फिल्मों पर प्रतिबंध की मांग, चुनाव आयोग को लिखा पत्र
प्रकाश राज ने जताई हैरानी
किच्चा सुदीप के पार्टी जॉइन करने की खबरों पर सीएम बोम्मई ने भी कहा था, 'सुदीप किच्चा किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े हैं।' बता दें बुधवार को किच्चा सुदीप ने पार्टी के प्रचार का एलान किया, इसके बाद साउथ स्टार प्रकाश राज ने हैरानी जताई। उन्होंने कहा, 'मैं किच्चा सुदीप के बयान से हैरान हूं।'
Bollywood: इन अभिनेत्रियों ने फीस के मामले में हीरो को छोड़ा पीछे, दो ने तो सलमान खान से भी ज्यादा लिए पैसे