फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jamtara Sabka Number Aayega season 2 trailer Released Based on Chambal dacoits will premiere on Netflix

Jamtara 2: क्राइम ड्रामा सीरीज जामतारा-2 का ट्रेलर रिलीज, सामने आएगा डेबिट-क्रेडिट कार्ड की क्लोनिंग का सच

Thu, 01 Sep 2022 05:18 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 01 Sep 2022 05:18 PM IST
सार

 क्राइम ड्रामा सीरीज "जामतारा" के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सौमेंद्र पाधी के निर्देशन में बनी यह सीरीज 23 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Jamtara Sabka Number Aayega season 2 trailer Released Based on Chambal dacoits will premiere on Netflix
Jamtara 2 Trailer Released - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेटफ्लिक्स इंडिया ने क्राइम ड्रामा, "जामतारा - सबका नंबर आएगा" के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। झारखंड के जामतारा जिले की सच्ची घटनाओं पर आधारित इस सीरीज के दूसरे सीजन का ट्रेलर देख ऐसा लग रहा है कि इस बार बड़े और खतरनाक घोटाले होने वाले हैं। ट्रेलर की शुरुआत ही जामतारा के डकैतों के जमाने से होती है, जहां एक बड़े स्कैम को अंजाम दिया जाता है।

विज्ञापन

 

पहले से कितना अलग है दूसरा सीजन
ट्रेलर देख ऐसा लग रहा है जैसे छोटे शहरों, कसबों के छोटे छोटे स्कैम ने बड़ा रूप लेना शुरू कर दिया है। इसकी जड़ें अब राजनीतिक गलियारों में जा पहुंची है। पहले सीजन में जहां फोन कॉल के जरिए लोगों को लूटा जाता है, वहीं दूसरे सीजन में स्कैम को अंजाम देने के लिए सिम कार्ड, आधार कार्ड जैसे पैंतरो का इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेलर में एक से बढ़कर एक डायलॉग
दूसरे सीजन के दो डायलॉग- ‘इतना बड़ा स्कैम तो पूरा इंडिया ने नहीं देखा होगा' और ‘देश नेता से नहीं पईसन से चलता है’ ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। डायलॉग्स के साथ-साथ ट्रेलर में दिखाए गए सीन भी शानदार हैं। एक दृश्य में बच्चे सिम कार्ड तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जब गिरोह का सरदार उनसे पूछता है कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं। तब बच्चे कहते हैं कि वह नहीं चाहते कि वह इस सिम कार्ड की वजह से पकड़े जाएं इसलिए वह इसे तोड़ रहे हैं। इस पर गैंग लीडर कहता है-‘हम तो चाहते हैं कि पकड़े जाएं तभी तो यह स्कैम प्लान किया है।’ 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed