फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jai bhim controversy Five police personnel are deployed with arms outside actor surya house as he is getting threats

जय भीम: फिल्म पर हुए विवाद को लेकर अभिनेता सूर्या को मिल रही धमकी, घर के बाहर तैनात हुए पुलिसकर्मी

Wed, 17 Nov 2021 09:41 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 17 Nov 2021 09:41 AM IST
सार

वन्नियार संगम के प्रदेश अक्ष्यक्ष ने अभिनेता सूर्या, ज्योतिका, अमेजन प्राइम वीडियो और फिल्म 'जय भीम' के निर्देशक टीजे ग्नानवेल को कानूनी नोटिस भेजा जिसमें उन्होंने मांग की है कि फिल्म के निर्माता समुदाय से माफी मांगें और उन सभी दृश्यों को हटाएं जिन्हें उन्होंने मानहानिकारक बताया है

विज्ञापन
jai bhim controversy Five police personnel are deployed with arms outside actor surya house as he is getting threats
जय भीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

2 नंवबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म जय भीम इन दिनों चर्चा में है। फिल्म के दृश्यों पर शुरू हुआ विवाद खत्म ही नही हो रहा है। हाल ही मं वन्नियार संगम के प्रदेश अक्ष्यक्ष ने अभिनेता सूर्या, ज्योतिका, अमेजन प्राइम वीडियो और फिल्म 'जय भीम' के निर्देशक टीजे ग्नानवेल को कानूनी नोटिस भेजा जिसमें उन्होंने मांग की है कि फिल्म के निर्माता समुदाय से माफी मांगें और उन सभी दृश्यों को हटाएं जिन्हें उन्होंने मानहानिकारक बताया है।

विज्ञापन


सूर्या को मिल रही धमकी

इसके साथ ही उन्होंने और एक हफ्ते के भीतर मुआवजे के रूप में पांच करोड़ रुपये देने की मांग की। वहीं अब सूर्या के घर पर पुलिस तैनात हो चुकी है क्योंकि फिल्म के कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताते हुए लोग अभिनेता को धमकी दे रहे हैं। फिलहाल टी नगर स्थित उनके घर के बाहर पांच पुलिसकर्मी हथियारों के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात हैं।

विज्ञापन

jai bhim controversy Five police personnel are deployed with arms outside actor surya house as he is getting threats
जय भीम रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म में इरुलर समुदाय जनजाति के बारे में दिखाया गया है कि कैसे हिरासत में उन्हें यातनाएं दी जाती थीं। फिल्म में हिंदी भाषी लोगों को एक ऐसे सीन से परेशानी हुई जिसमें प्रकाश राज को हिंदी में बोलने के लिए एक आदमी को थप्पड़ मारते दिखाया गया है। भेजे गए नोटिस में एक दृश्य का उल्लेख किया गया है जिसमें जहां अग्नि कुंडम एक कैलेंडर पर दिखाई देता है। दरअसल, अग्नि कुंडम वन्नियारों का प्रतीक है। भेजे गए नोटिस में दावा किया गया है कि निर्मताओं ने जानबूझकर कैलेंडर रखा था। साथ ही राजकन्नू को प्रताड़ित करने वाले पुलिसकर्मी के चरित्र को जानबूझकर वन्नियार जाति से संबंधित दिखाया गया है।


jai bhim controversy Five police personnel are deployed with arms outside actor surya house as he is getting threats
जय भीम रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सूर्या ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि उनकी फिल्म और उनका किसी भी व्यक्ति या समुदाय का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। जिसके बाद सूर्या के फैंस ने जय भीम की टीम का सपोर्ट करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और ट्विटर पर #WeStandWithSuriya ट्रेंड करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed