अभिनय की दुनिया में कलाकार कई तरह के किरदार निभाते हैं, हालांकि आखिर में सब दर्शकों पर निर्भर करता है, लेकिन कुछ किरदार ऐसे भी होते हैं, जिनमें अभिनेता या अभिनेत्री दर्शकों के दिलों दिमाग में एक अलग छाप छोड़े देते हैं। ऐसे ही मंझे हुए कलाकार थे अभिनेता जगदीज राज थे। जो पुलिसवाले का किरदार निभाने के लिए मशहूर थे और इसी वजह से उन्होंने इतिहास भी रच दिया था। सिनेमा के इस दिग्गज ने 25 जुलाई को इस दुनिया से अलविदा कह दिया था। जानते हैं जगदीश राज के बारे में कुछ खास तथ्य।
2 of 6
जगदीश राज खुराना
- फोटो : Social media
सिनेमा की दुनिया में कब कौन सा किरदार या डयलॉग हिट हो जाए यह खुद कलाकार को भी नहीं पता होता है। अभिनेता जगदीश राज का सफर भी कुछ ऐसा ही रहा। उन्होंने कई फिल्मों में एक के बाद एक अलग पुलिसवाले का किरदार अदा किया था और उन्होंने यह नहीं सोचा था कि वह एक रिकॉर्ड बना देंगे। उन्होंने फिल्मों पूरे 144 बार पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार अदा किया था और इसके लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में भी दर्ज किया गया था।
3 of 6
जगदीश राज खुराना
- फोटो : Social media
1928 में जन्में जगदीश राज का जन्म ब्रिटिश भारत के सरगुजा में हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। कहते हैं कि कई बड़ी फिल्मों में पुलिस निरीक्षक का किरदार निभाने वाले जगदीश राज ने बाद में पुलिस की वर्दी ही सिलवा ली थी। वे भूमिका के लिए निर्माता निर्देशक का फोन आते ही सीधे कॉस्ट्यूम में सेट पर पहुंच जाया करते थे।
4 of 6
जगदीश राज खुराना
- फोटो : Social media
बताया जाता है कि जब हॉलीवुड के एक कास्टिंग डायरेक्टर को जगदीश राज के बारे में पता चला तो वे जानने के लिए काफी उत्सुक हुए। फिर गिनीज बुक की टीम को जांच के लिए बुलाया गया और इस तरह से फिल्मों में पुलिस निरीक्षक का किरदार निभाकर जगदीश राज का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज हो गया।
5 of 6
जगदीश राज खुराना
- फोटो : Social media
इन फिल्मों में आए थे नजर
जगदीश राज ने अपने करियर में अमिताभ से लेकर देवआनंद तक कई जाने-माने कलाकारों को साथ का किया था। उन्होंने हम दोनों, गैंबलर, जॉनी मेरा नाम, काला बाजार, ड्रीम गर्ल और दीवार जैसी हिट फिल्मों में दमदार अभिनय से अपनी पहचान बनाई थी।