फिल्मों से टाइम निकालकर इस नए शौक को पूरा कर रही हैं जैकलीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों फिल्म 'जुड़वा 2' को लेकर चर्चा में चल रही हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म 'अ जैंटलमैन' की भी शूटिंग लगभर पूरी हो चुकी है, बस फिल्म का एक गाना 'बंदूक मेरी लैला' शूट होना बाकी है। इस गाने की भी शूटिंग जल्द ही की जाएगी। वहीं जैकलीन इन दिनों पियानो बजाने की ट्रेनिंग ले रही हैं।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो फैशन डिजाइनर अनीता श्रॉफ अदजानिया के साथ पियानो बजाते नजर आ रही हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'अनीता तुम मुझे पूरा करती हो! इसके लिए मैं इंतजार नहीं कर सकती।'
जब से जैकलीन ने ये वीडियो शेयर किया है तभी से कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या ये अनीता की मैग्जीन के लिए है या वो किसी नई फिल्म की तैयारी कर रही हैं।
अगर सही में ये वो अपनी अगली फिल्म के लिए कर रही है तो हमें उनका नया अंदाज देखने को मिल सकता है। साथ ही उन्हें म्यूजीशियन के रोल में देख, फैंस जरूर खुश हो जाएंगे।
देखें वीडियो-
A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on