फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jacqueline fernandez seeking permission from the delhi court to go abroad for 15 days

Jacqueline Fernandez: सुकेश मामले में ईडी की रडार पर आईं जैकलीन ने मांगी विदेश जाने की इजाजत, दिल्ली हाईकोर्ट में दी अर्जी

Wed, 11 May 2022 02:14 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 11 May 2022 02:14 PM IST
सार

जैकलीन फर्नांडिज ने दिल्ली कोर्ट में अर्जी दाखिल करके विदेश जाने की इजाजत मांगी है। सुकेश चंद्रशेखर के साथ अभिनेत्री के लिंकअप की खबरों के बाद से प्रवर्तन निदेशालय की सख्त नजर जैकलीन फर्नांडिस पर है।
 

विज्ञापन
jacqueline fernandez seeking permission from the delhi court to go abroad for 15 days
जैक्लीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम आने के बाद जैकलीन फर्नांडिस लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। देश के सबसे बड़े ठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये की वसूली मामले में जैकलीन के खिलाफ भी जांच जारी है। हाल ही में ईडी ने जैकलीन की 7.27 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। जिसके बाद अभिनेत्री ने आज दिल्ली की अदालत में अर्जी दाखिल की है। उन्होंने अदालत से विदेश जाने की इजाजत मांगी है। 

विज्ञापन

जैकलीन ने अपनी अर्जी में कहा है कि वह तुरंत 15 दिन के विदेश टूर पर जाना चाहती हैं। जैक्लीन ने हवाला दिया है कि उन्हें साल 2022 में होने वाले आईफा वीकेंड अवार्डस के लिए अबू धाबी जाना है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने कुछ फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में फ्रांस और नेपाल की यात्रा करने के लिए भी कोर्ट से इजाजत मांगी है। बता दें कि पटियाला हाउसकोर्ट में जैकलीन की अर्जी पर 18 मई को सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

jacqueline fernandez seeking permission from the delhi court to go abroad for 15 days
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि जैकलीन के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी है, जिसके चलते वह विदेश नहीं जा सकती हैं। पिछले साल दिसंबर में वह विदेश यात्रा पर जा रही थीं, तब उनको मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था। हालांकि थोड़ी देर पूछताछ करने के बाद जैकलीन को छोड़ दिया गया था। इसके बाद उनसे कहा गया था कि वह देश छोड़कर नहीं जा सकती हैं।

 
विज्ञापन

सुकेश चंद्रशेखर के साथ अभिनेत्री के लिंकअप की खबरों के बाद से प्रवर्तन निदेशालय की सख्त नजर जैकलीन फर्नांडिस पर है। ये भी आरोप था कि सुकेश, जैकलीन और उनके परिवार को महंगे गिफ्ट देता था। रंगदारी मामले में जैक्लीन की 7.27 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है। जैकलीन के अलावा इस मामले में नोरा फतेही समेत अन्य अभिनेत्रियों से भी पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed