'सिट्रीन टेरेन' गाउन में जैकलीन फर्नांडिस का स्टनिंग लुक, फ्रेंच रिवेरा के बीच पर दिए सिजलिंग पोज
Jacqueline Fernandez New Sizzling Look: कान फिल्म फेस्टिवल 12 मई से 23 मई तक चला, जो अब खत्म हो चुका है। वहीं अब फ्रेंच रिवेरा से जैकलीन फर्नांडिस का एक नया लुक सामने आया है, जो किसी के भी होश उड़ा देगा।
विस्तार
इंडियन फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा के स्टाइलिश गाउन में जैकलीन फर्नांडिस का एक नया लुक सामने आया है। इस नए लुक में जैकलीन ने फ्रेंच रिवेरा के सामने कई सिजलिंग पोज दिए हैं, जो अब फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसके साथ ही जैकलीन की कुछ तस्वीरें फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। जैकलीन की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

जैकलीन फर्नांडिस के लुक की बात करें तो उन्होंने जो गाउन पहना है, उस पर बारीक धागों की कढ़ाई, क्रिस्टल, मोती और सितारे (सीक्वेंस) जड़े हैं। यह गाउन सिट्रीन (सुनहले) पत्थर की तरह चमकता है।

राहुल मिश्रा ने बताया कि यह उनके स्प्रिंग 2026 कॉउचर कलेक्शन 'एल्केमी' का हिस्सा है, जिसका नाम 'सिट्रीन टेरेन' गाउन है। यह डिजाइन धरती के तत्वों और प्रकृति से प्रेरित है।
जैकलीन के इस लुक की स्टाइलिंग नमिता अलेक्जेंडर ने की है। वहीं जैकलीन का सटल मेकअप और हेयर शान मु ने किया है। जैकलीन का ये लुक उनके फैंस लाल दिल और फायर इमोजी बना रहे हैं।
जैकलीन फर्नांडिस 2006 की मिस यूनिवर्स श्रीलंका विजेता हैं। श्रीलंकाई, कनाडाई और मलेशियाई मूल के परिवार में जन्मीं जैकलिन ने सिडनी विश्वविद्यालय से जनसंचार में डिग्री हासिल की है। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान कई सुपरहिट फिल्मों के जरिए बनाई है।

जैकलीन ने 2009 में सुजॉय घोष की फिल्म 'अलादीन' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्हें मुख्य रूप से सफलता और लोकप्रियता 'मर्डर 2', 'हाउसफुल 2', 'हाउसफुल 3', 'रेस 2', 'किक' और 'जुड़वां 2' जैसी फिल्मों से मिली है।
जैकलीन जल्द ही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी। 'वेलकम टू द जंगल' या फिर 'वेलकम 3' एक बहुप्रतीक्षित हिंदी एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जो 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है।
इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर और दिशा पाटनी सहित कई जाने-माने सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म में अक्षय कुमार एक नए भोजपुरी अभिनेता के अवतार में नजर आए। हाल ही में रिलीज हुआ उनका और अक्षरा सिंह का 'घिस-घिस' गाना और डांस काफी चर्चा में है। 'वेलकम 3' फिल्म का निर्माण फिरोज ए. नडियाडवाला द्वारा जियो स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है।
यह भी पढ़ें: 'सलमान खान ने हमसे...', 'मातृभूमि' के कोरियोग्राफर मुदस्सर ने की भाईजान की तारीफ; 200 डांसर के साथ किया डांस