फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jacqueline Fernandez Called Salman Khan Her Family Say She Would Do Anything For Him

Jacqueline Fernandez: कौन है वो बॉलीवुड स्टार?, जिसके लिए जैकलीन ने कहा-मैं उनके लिए कुछ भी कर सकती हूं

Fri, 22 Nov 2024 05:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 22 Nov 2024 05:33 PM IST
सार

आने वाला साल जैकलीन फर्नांडीज के एक्टिंग करियर के लिए खास होने वाला है। वह दर्शकों को कई फिल्मों में देखने को मिलेंगी। सालों पहले जैकलीन ने एक बड़े स्टार के लिए कहा था कि वह उनके लिए कुछ भी कर सकती हैं। 
 

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez Called Salman Khan Her Family Say She Would Do Anything For Him
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम @jacquelienefernandez

विस्तार

जैकलीन फर्नांडीज बॉलीवुड में लंबे समय से अभिनय कर रही हैं। वह अपने ग्लैमरस रोल के लिए ज्यादा जानी जाती हैं। अगर उनके निजी जीवन की बात की जाए तो सुकेश चंद्रशेखर नाम के ठग के साथ उनका रिलेशनशिप काफी चर्चा में रहा। सुकेश अभी जेल में है। इस वजह से जैकलीन के करियर पर भी बुरा असर हुआ। उनके एक करीबी दोस्त और बॉलीवुड के एक नामी एक्टर ने पहले ही सुकेश के बारे में उन्हें अलर्ट किया था। इसी एक्टर के बारे में ही जैकलीन ने कहा था कि वह उनके लिए बहुत मायने रखते हैं और उनके लिए वह सबकुछ कर सकती है। जानिए कौन है वो बड़ा कलाकार जिसके लिए जैकलीन ने इतनी बड़ी बात कही। 

विज्ञापन

Jacqueline Fernandez Called Salman Khan Her Family Say She Would Do Anything For Him
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम- सलमान खान

साथ में की हैं फिल्में 
जिस कलाकार को जैकलीन इतना मान सम्मान दे रही हैं उनके साथ वह कई फिल्मों में बतौर हीरोइन नजर आ चुकी हैं। इस एक्टर का नाम सलमान खान है। सलमान को लेकर एक इंटरव्यू में जैकलीन ने कहा था कि उनके लिए सलमान परिवार की तरह हैं। वह उनका बहुत सम्मान करती हैं। साथ ही जैकलीन ने यह भी कहा कि वह सलमान के लिए कुछ भी कर सकती हूं। जैकलीन फर्नांडीज ने सलमान खान के साथ 'किक' और 'रेस 3' जैसी फिल्में की हैं। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुकेश को लेकर सलमान ने अलर्ट किया 
सुकेश चंद्रशेखर नाम का एक शख्स जो इस समय मनी लॉन्ड्रिंग के कारण जेल में है। उसके साथ जैकलीन का नाम जुड़ा था यह दोनों रिलेशनशिप में रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जैकलीन को सुकेश के बारे में सलमान खान ने पहले ही चेता दिया था। उन्हें यह व्यक्ति ठीक नहीं लगा लेकिन उस समय जैकलीन ने उनकी नहीं सुनी। बाद में पूरा मामला खुला तो सुकेश की सच्चाई सामने आई।

विज्ञापन

आने वाली है तीन फिल्में 
जैकलीन अगले साल तीन फिल्मों में नजर आएंगी इसमें 'फतेह', 'वेलकम टू द जंगल' और 'हाउसफुल 5' शामिल हैं। सभी फिल्मों में उनके किरदार काफी अलग होने वाले हैं। इस फिल्मों को लेकर जैकलीन काफी उत्साहित हैं। यह फिल्में उनके करियर को फिर से पटरी पर लाने का काम कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed