फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Israel Hamas Crisis Nushrratt Bharuccha stuck in israel team unable to connect to actress

Israel Hamas Crisis: इस्राइल से आई राहत भरी खबर, सही सलामत हैं नुसरत भरूचा, टीम ने दी यह जानकारी

Sun, 08 Oct 2023 09:11 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 08 Oct 2023 09:11 AM IST
सार

इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध में नुसरत भरूचा फंसीं हुई हैं। अभिनेत्री, इस्राइल में हैं। संपर्क टूटने की जानकारी के बाद नुसरत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। 

विज्ञापन
Israel Hamas Crisis Nushrratt Bharuccha stuck in israel team unable to connect to actress
नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

फलस्तीन और इस्राइल के बीच माहौल गर्माया हुआ है। फलस्तीन आतंकवादी समूह हमास ने इस्राइल पर हमला किया, जिसके बाद दोनों देश में युद्ध जारी है। इसी बीच नुसरत भरूचा को लेकर एक चिंतित करने वाली खबर सामने आई। इस्राइल और फलस्तीन आतंकवादी समूह के बीच चल रहे टकराव के बीच अभिनेत्री इस्राइल में फंस गई हैं। नुसरत की टीम के एक सदस्य ने खुद इस बात की जानकारी दी, साथ ही अभिनेत्री से संपर्क टूटने की जानकारी देकर फैंस की चिंता बढ़ा दी। हालांकि, अब नुसरत को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है। 

विज्ञापन

नुसरत भरूचा की टीम का बयान

नुसरत भरूचा की टीम की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था, 'दुर्भाग्य से नुसरत इस्राइल में फंस गई हैं। वह हाइफा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए वहां गई थीं।' टीम के एक सदस्य के अनुसार, 'आखिरी बार मैं उनसे शनिवार दोपहर 12.30 बजे के आसपास संपर्क करने में कामयाब रहा था, जब वह एक बेसमेंट में सुरक्षित थीं। सुरक्षा उपायों के लिए, अधिक जानकारी का खुलासा नहीं किया जा सकता है। हालांकि, तब से, हम संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। हम नुसरत को सुरक्षित भारत वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं, और उम्मीद करते हैं कि वह स्वस्थ्य और सुरक्षित वापस लौटेंगी।' वहीं, अब वापस से जानकारी मिली है कि नुसरत सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


Jasmine Sandlas: सिंगर जैस्मीन सैंडलस को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से आया कॉल

सही-सलामत हैं नुसरत 

नुसरत भरूचा की टीम की सदस्य संचिता त्रिवेदी ने अभिनेत्री को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। संचिता ने बताया है कि नुसरत से संपर्क हो चुका है। साथ ही वह जल्द भारत लौटेंगी। संचिता ने कहा, 'हम आखिरकार अभिनेत्री नुसरत भरुचा से संपर्क करने में कामयाब रहे और दूतावास की मदद से उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जा रहा है। वह सुरक्षित हैं और भारत आ रही हैं। जानकारी हो कि, हमास ने अचानक से इस्राइल पर बड़ा हमला बोलते हुए एक साथ सैकड़ों मिसाइलें दाग दीं। इस कारण इस्राइल के 300 से अधिक नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। साथ ही 1000 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट हैं कि हमास के उग्रवादियों ने गाजा पट्टी से इस्राइल में 5,000 से अधिक रॉकेट दागे।
 


Shahid Kapoor: शाहरुख खान से तुलना पर भड़का शाहिद कपूर का गुस्सा, बोले- यह सबसे मूर्खतापूर्ण तर्क

इस्राइल-हमास में युद्ध जारी 

वहीं, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी युद्ध का एलान कर दिया है। नेतन्याहू ने कहा कि हम युद्ध में हैं, ऑपरेशन में नहीं। हमास ने इस्राइल और उसके नागरिकों के खिलाफ एक जानलेवा हमला किया है। मैंने सबसे पहले घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों की बस्तियों को साफ करने का आदेश दिया। दुश्मन को ऐसी कीमत चुकानी पड़ेगी, जिसके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed