फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ISPL Season 3: Indian Street Premier League announced Salman Khan as new team owner for New Delhi franchise

Salman Khan: 'स्वागत नहीं करोगे?' ISPL में सलमान खान की एंट्री, दिल्ली फ्रेंचाइजी के मालिक बने भाईजान, जानिए

Wed, 25 Jun 2025 10:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 25 Jun 2025 10:41 PM IST
सार

ISPL Season 3: इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) का तीसरा सीजन दस्तक देने वाला है। इससे पहले एक रोचक खबर आई है। लीग में सलमान खान की एंट्री हो गई है।

विज्ञापन
ISPL Season 3: Indian Street Premier League announced Salman Khan as new team owner for New Delhi franchise
सलमान खान - फोटो : एक्स-@BeingSalmanKhan

विस्तार

इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के तीसरे सीजन की शुरुआत से पहले अभिनेता सलमान खान का नाम इससे जुड़ गया है। आज बुधवार को लीग की तरफ से यह एलान किया गया है कि बॉलीवुड के भाईजान उसकी नई दिल्ली फ्रेंचाइजी के मालिक होंगे। बता दें कि इस लीग से कुछ सिने सितारों का नाम पहले से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन

ISPL Season 3: Indian Street Premier League announced Salman Khan as new team owner for New Delhi franchise
सलमान खान - फोटो : एक्स

दिल्ली टीम के मालिक बने सलमान
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के पिछले दो सफल सीजन के बाद अब तीसरा सीजन शुरू होने वाला है। इस बार सलमान खान ने भी एक टीम खरीदी है। वे लीग के नई दिल्ली फ्रेंचाइजी के मालिक हैं। लीग ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

'स्वागत नहीं करोगे दिल्ली के मालिक का'?
आईएसपीएल के आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर किए गए पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'लाइट्स, कैमरा, क्रिकेट! दिल्ली की टीम को मिल गया है उनका सुपरस्टार मालिक'। पोस्ट के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सलमान खान की झलक है और लिखा है, 'स्वागत नहीं करोगे दिल्ली के मालिक का!'

Sitaare Zameen Par Day 6 Box Office: 100 करोड़ से महज इतने कदम दूर 'सितारे जमीन पर', जानिए छठे दिन का कलेक्शन

विज्ञापन

कई सितारे पहले से लीग की टीम के मालिक
आईएसपीएल में सलमान खान से पहले से इंडस्ट्री के कई नामी सितारे जुड़े हुए हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर सैफ अली खान, करीना कपूर, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, सूर्या और राम चरण जैसे सितारे लीग की टीम के मालिक हैं। अब इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी जुड़ गया है। इस खबर से उनके फैंस बेहद खुश हैं और अपना उत्साह जाहिर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed