फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ismail Darbar Reaction On Arijit Singh retirement from playback singing says He used his businessman brain

'उन्होंने अपना बिजनेस वाला दिमाग लगाया'; प्लेबैक सिंगिंग से अरिजीत के संन्यास पर बोले इस्माइल दरबार

Thu, 26 Feb 2026 11:35 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 26 Feb 2026 11:35 PM IST
सार

Ismail Darbar On Arijit Retirement: अरिजीत सिंह ने बीते दिनों प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का एलान कर सबको चौंका दिया था। उनके इस फैसले पर हाल ही में कंपोजर इस्माइल दरबार ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Ismail Darbar Reaction On Arijit Singh retirement from playback singing says He used his businessman brain
अरिजीत सिंह-इस्माइल दरबार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के फैसले पर तमाम फिल्मी सितारों ने रिएक्शन दिए थे। कुछ ने उनके फैसले का स्वागत किया तो कुछ ने हैरानी जताई। अब हाल ही में कंपोजर इस्माइल दरबार ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अरिजीत को समझदार बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना बिजनेस माइंड लगाया है। इस्माइल दरबार ने और क्या कहा? जानिए

विज्ञापन


साथ काम न कर पाने का जताया अफसोस
इस्माइल दरबार ने हाल ही में सुभोजित घोष के साथ एक बातचीत के दौरान अरिजीत के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस पर अफसोस भी जताया और साथ ही अरिजीत की तारीफ भी की। इस्माइल दरबार ने कहा, 'मुझे बस इस बात का बुरा लगा कि मुझे उनके साथ गाना करने का मौका नहीं मिला। मुझे अपने लिए बुरा लगा, क्योंकि मैं उनके साथ काम करना चाहता था और मैं उन्हें एक अलग नजरिए से देखना चाहता था। वह भी अपने साथी म्यूजिक डायरेक्टर्स जैसा ही स्टाइल फॉलो कर रहे थे। वह जो करते हैं उसमें अच्छे हैं, मैं अपने काम में अच्छा हूं। हम एक कोलेबोरेशन में कुछ अलग कर सकते थे'।
विज्ञापन


अरिजीत की समझदारी की तारीफ में कही ये बात
इस्माइल दरबार ने आगे कहा कि अरिजीत के यह कदम बिजनेस के लिए सही है। उन्होंने कहा, 'वह यह भी जानते हैं कि हम सोशल मीडिया के जमाने में जी रहे हैं। अगर वह टी-सीरीज के लिए गा रहे होते, तो यह वैसा ही होता जैसे पका हुआ खाना अरिजीत के बजाय लेबल के पेट में जा रहा हो। अगर वे गाते तो इसका फायदा लेबल को मिलता।'।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्माइल ने कहा, 'उन्होंने अपने बिजनेसमैन वाले दिमाग का इस्तेमाल किया। मुझे कहना होगा कि अरिजीत सिंह कोई 'मासूम' या 'नादान' इंसान नहीं है। वह समझदार हैं। वह जितने अच्छे सिंगर है, उनका फैसला भी उतना ही समझदारी भरा है। मुझे इस बात की खुशी है। अगर वह यह नहीं करना चाहते तो नहीं करना चाहिए'।


बोले- 'अगर मेरे सामने आए तो...'
इस्माइल दरबार ने आगे कहा कि आज अरिजीत का जो मुकाम है, वह सेल्फ-मेड है। अरिजीत आज उनकी (लेबल्स) वजह से बड़ा नहीं है। वह आज जो कुछ भी है, अपनी मेहनत और भगवान के आशीर्वाद से हैं। अगर वह मेरे सामने आते हैं, तो मैं उनसे अपने साथ एक आखिरी गाना करने के लिए कहूंगा'। उन्होंने आगे हंसते हुए कहा, 'लेकिन वह थोड़े 'पागल' हैं, नहीं गाएंगे'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed