Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ishaan Khatter signed two big films, official announcement to be out soon

ईशान खट्टर ने साइन की दो बड़ी फिल्में, जल्द होगा आधिकारिक ऐलान

Fri, 05 Jul 2019 07:17 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 05 Jul 2019 07:17 AM IST
विज्ञापन
Ishaan Khatter signed two big films, official announcement to be out soon
Ishaan Khatter - फोटो : Social Media

अपनी पहली ही फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स से फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाले ईशान खट्टर की दो नई फिल्मों का ऐलान जल्द होने वाला है। ईशान के करीबी सूत्रों के मुताबिक इन दोनों फिल्मों को लेकर पिछले कई हफ्तों से बैठकों के दौर चल रहे थे और इन दोनों फिल्मों के लिए ईशान ने न सिर्फ हां कर दी है बल्कि इसके लिए जरूरी लिखा पढ़ी भी पूरी हो गई है।

विज्ञापन


ईशान ने शुरू से  ही अपने करियर को कुछ इस तरह आगे बढ़ाया है कि उनके भीतर के कलाकार को परदे पर कुछ न कुछ अलग करने का मौका मिलता रहे। इसी के चलते उन्होंने अपनी पहली फिल्म किसी मसाला हिंदी सिनेमा के निर्देशक के साथ करने क बजाय मशहूर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म मेकर मजीद मजीदी के साथ की। इसके बाद धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म धड़क में भी ईशान के अभिनय की काफी तारीफ हुई।
विज्ञापन


धड़क के बाद तमाम फिल्म मेकर्स ने ईशान से मुलाकात की और अपनी अपनी फिल्मों की कहानियां सुनाईं। विशाल भारद्वाज की फिल्म को लेकर भी ईशान की बात हुई लेकिन इस फिल्म में अपना किरदार उन्हें ज्यादा पसंद नहीं आया। अपने भाई शाहिद कपूर से लंबी चर्चा के बाद ईशान ने ये फिल्म छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईशान के करीबी सूत्र बताते हैं कि उन्होंने जो दो नई फिल्में साइन की हैं, उनमें उनके किरदार हिंदी सिनेमा के आम नायकों से बिल्कुल जुदा हैं और इन दोनों फिल्मों का ऐलान होते ही ईशान फिर से लाइमलाइट में आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed