Ishaan Khatter: ईशान खट्टर ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर, फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर ईशान खट्टर ने आज अपनी लेटेस्ट तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्हें अपने एब्स फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। ये तस्वीर देखने के बाद यूजर्स जमकर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विस्तार
फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखने वाले युवा एक्टर ईशान खट्टर फिल्मों में अपने अभिनय से तो पहचान बना ही रहे हैं, इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। फिटनेस के प्रति अभिनेता ईशान खट्टर काफी सजग रहते हैं और अक्सर अपनी वर्कआउट वीडियो पोस्ट साझा करते रहते हैं। इसके अलावा तस्वीरों के जरिए उन्हें कई बार अपनी टोन्ड बॉडी भी फ्लॉन्ट करते देखा जाता है। आज भी एक्टर ने अपनी शर्टलेस तस्वीर साझा की है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी मजेदार रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।
फ्लॉन्ट किए एब्स
ईशान खट्टर ने अपने इंस्टाग्राम से जो लेटेस्ट तस्वीर साझा की है उसमें वह अपने एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता को लोअर में कैप के साथ पोज करते देखा जा सकता है। ये तस्वीर देखने के बाद फैंस क्रेजी होते नजर आ रहे हैं और एक के बाद एक कमेंट करते दिख रहे हैं। लोग उनकी तारीफ करने के साथ ही मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
फैंस के मजेदार रिएक्शन
ईशान खट्टर की ये तस्वीर देखने के बाद कई प्रशंसक उन्हें पति मटेरियल कहते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'है तुझमे पूरी बोतल का नशा'। वहीं दूसरे ने लिखा-यंग सलमान खान। इसके अलावा कई यूजर्स, ब्राउन ब्रेड, रेड चिली, जैसे मजेदार कमेंट करते दिखाई दिए।
फिलहाल बात करें वर्क फ्रंट की तो ईशान खट्टर अपनी आगामी फिल्म 'फोन भूत' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ ग्लैमरस एक्ट्रेस कटरीना कैफ और अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आने वाले हैं। फोन भूत 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।