Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ishaan Khattar Shared Pictures Of His Trip With Step Brother Shahid Kapoor

Ishaan Khatter: भाई शाहिद कपूर संग पहली बार ट्रिप पर निकले ईशान, सिबलिंग गोल्स किए सेट

Sat, 21 Jun 2025 08:49 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 21 Jun 2025 08:49 PM IST
सार

ईशान खट्ट और शाहिद कपूर स्टेप ब्रदर्स हैं। इसके बावजूद दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग है। हाल ही में ईशान ने वैकेशन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें शाहिद उनके साथ हैं। यह पहली ट्रिप होगी, जिसमें दोनों भाई अकेले हैं। इस तरह ये दोनों फैंस के लिए सिबलिंग बॉन्ड की मिसाल पेश कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Ishaan Khattar Shared Pictures Of His Trip With Step Brother Shahid Kapoor
ईशान खट्टर और शाहिद कपूर की वैकेशन फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम@ishaankhatter

विस्तार

ईशान खट्टर और शाहिद सौतेले भाई हैं। शाहिद कपूर, नीलिमा आजमी और पंकज कपूर के बेटे हैं। वहीं ईशान खट्टर, नीलिमा आजमी और राजेश खट्टर के बेटे हैं। नीलिमा ने पंकज कपूर से तलाक के बाद राजेश खट्टर से शादी की थी। ईशान खट्टर खास मौकों पर शाहिद कपूर के साथ नजर आते हैं। हाल ही में दाेनों भाई एक ट्रिप पर साथ निकले हैं। 

विज्ञापन


बाइक चलाते हुए खूब किया एंज्वॉय
ईशान खट्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहिद कपूर और अपनी वैकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में दोनों भाई बाइक साथ खड़े हैं। एक वीडियो में वे बाइक चला रहे हैं। कुछ फोटो, वीडियो में कोल्ड ड्रिक्स को एंज्वॉय कर रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ ईशान खट्टर ने एक कैप्शन भी लिखा है, ‘बड़े भाई और मैंने, पहली बार कोई ट्रिप साथ में की है, बस इस ट्रिप पर हम दोनों हैं। शाहिद भाई से बेहतर ट्रैवल पार्टनर कोई नहीं हो सकता है।’  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)


ईशान की भाभी मीरा के साथ खूब जमती है
ईशान खट्टर की शाहिद कपूर के अलावा भाभी मेरा के साथ भी कमाल की बॉन्डिंग है। ये तीनों अक्सर सोशल मीडिया पर फनी वीडियो बनाकर शेयर करते हैं। जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। शाहिद, मीरा और ईशान की बॉन्डिंग देखकर फैंस को काफी अच्छा लगता है। फैंस मानते हैं कि ये लोग सबके लिए फैमिली गोल्स सेट कर रहे हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Ishaan Khatter: ईशान खट्टर ने इस सीरीज में 24 साल बड़ी एक्ट्रेस से किया रोमांस, कहा- उन्होंने सहज महसूस कराया 

ईशान खट्टर-शाहिद कपूर की आने वाली फिल्में 
ईशान खट्टर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ को लेकर चर्चा में रहे, इस फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था। शाहिद कपूर की जहां तक बात है तो वह इस साल एक फिल्म ‘अर्जुन उस्तरा’ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed