{"_id":"5b46cc9d4f1c1bc5248b5f7c","slug":"ishaan-khattar-and-jahnavi-kapoor-will-come-dil-hai-hindustani-2-set-with-karan-johar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘धड़क’ के लिए करण जौहर के साथ इस रियलिटी शो में आएंगे ईशान-जाह्नवी, दिखाएंगे टैलेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘धड़क’ के लिए करण जौहर के साथ इस रियलिटी शो में आएंगे ईशान-जाह्नवी, दिखाएंगे टैलेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टारप्लस का ‘दिल है हिंदुस्तानी 2' एक म्यूजिक रियलिटी शो है, जिसने सारी सीमाओं को तोड़ा है और सारे हिंदुस्तानी दिलों को एक साथ लाकर भारत का मान बढ़ाया है। यह एक ऐसा मंच है जोकि भारतीय संगीत का दुनियाभर पर होने वाले असर का जश्न मना रहा है। सारे प्रतियोगी जाने-माने भारतीय गानों में अपना रंग मिला रहे हैं। जजेस के पैनल में हैं, संगीत की दुनिया के दिग्गज- सुनिधि चौहान, प्रीतम और बादशाह।
खबर है कि ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘धड़क’ का प्रचार करने के लिये करण जौहर के साथ इस शो में आ रहे हैं। वे प्रतियोगियों के साथ उनकी फिल्म के सबसे बेहतरीन गाने गाते और उन पर डांस करते हुए नजर आयेंगे।

प्रोडक्शन के करीबी सूत्र ने बताया, ‘‘दिल है हिंदुस्तानी 2" के मंच पर उन्हें देखना वाकई बहुत मजेदार होगा। खासतौर से करण जौहर का वापस लौटना, क्योंकि वह इसके पिछले सीजन के जजेस में से एक थे। साथ ही इस शो प्रतियोगी भी रोमांचित होंग, क्योंकि उनमें बॉलीवुड का नशा कुछ ज्यादा ही है, खासकर विदेशी प्रतियोगियों में।’’
आपको बता दें कि ईशान खट्टर एवं जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘धड़क’ इन दिनों काफी सुर्खियों है। यह फिल्म नेशनल अवॉर्ड विनिंग मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है। फिल्म की कहानी जाति व्यवस्था के बीच पनपते प्यार को दर्शाती है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और करण जौहर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 20 जुलाई 2018 को रिलीज हो रही है।