फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Is Andaz Apna Apna 2 Happening Fans speculations because of Aamir Khan Productions

Andaz Apna Apna 2: क्या शुरू होने जा रही 'अंदाज अपना अपना 2'? इस वजह से फैंस लगा रहे कयास

Thu, 22 Aug 2024 11:14 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 22 Aug 2024 11:14 AM IST
सार

सलमान खान का एक पुराना ट्वीट हाल ही में उस समय चर्चा में आ गया जब आमिर खान प्रोडक्शंस ने 14 साल बाद उस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस पोस्ट के बाद फैंस ने अंदाज अपना अपना 2 को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
Is Andaz Apna Apna 2 Happening Fans speculations because of Aamir Khan Productions
आमिर खान और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम - कपिल शर्मा/सलमान खान

विस्तार

सलमान खान और आमिर खान की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मशहूर सितारों में होती है। निजी जीवन में भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। कई मौकों पर दोनों एक साथ नजर आ जाते हैं। फैंस को भी इन सितारों की जुगलबंदी काफी पसंद आती है। बड़े पर्दे पर दोनों ने फिल्म अंदाज अपना अपना में एक साथ काम किया था। इस क्लासिक कॉमेडी को फैंस आज भी देखना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

Taylor Swift: आतंकी हमले की धमकी के बाद शो रद्द हुआ तो डर गई थीं टेलर स्विफ्ट, कहा- ये दिल दहलाने वाला था
विज्ञापन


सलमान का पुराना ट्वीट वायरल
सोशल मीडिया पर भी फैंस इस फिल्म के सीक्वल की अक्सर मांग करते हैं। खुद आमिर खान और फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी भी इस फिल्म पर अपनी बात रख चुके हैं। इस बीच हाल ही में अंदाज अपना अपना 2 के बनने की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। इसकी वजह सलमान खान का एक 14 साल पुराना ट्वीट है। इस पोस्ट में वह आमिर खान के बारे में बात करते हुए नजर आए थे। हाल ही में इस ट्वीट पर आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी प्रतिक्रिया देकर कयासों का बाजार गर्म कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग लगा रहे तरह-तरह के कयास
दरअसल, सलमान के ट्वीट में लिखा है, "मैंने फिल्म के बाद आमिर को मुझे छूने नहीं दिया। अगर मुझे गोल्ड में बदल देता तो???” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आमिर खान प्रोडक्शंस ने लिखा, "हम इस बारे में बहुत सोचते हैं।" इसके बाद से ही फैंस ने अंदाज अपना अपना 2 को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दीं। एक यूजर ने पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए पूछा, "दो दोस्त एक ही प्याले में चाय पीएंगे क्या।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "कुछ तो पक रहा है।" 

इस फिल्म में दिखेंगे आमिर खान
वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान जल्द ही अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म सितारे जमीन पर इसी साल रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ जेनेलिया देशमुख भी हैं। लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद यह आमिर की पहली फिल्म होगी जो सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' का जलवा बरकरार, जानिए कैसा रहा अन्य फिल्मों का कलेक्शन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed