{"_id":"57b6a1a14f1c1b92636eaccf","slug":"irrfan-khan-wants-to-do-romantic-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुत हो चुका, अब इश्क लड़ाएंगे इरफान खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बहुत हो चुका, अब इश्क लड़ाएंगे इरफान खान
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलवार, जज्बा और मदारी जैसी फिल्मों के बाद इरफान खान एक फुल रोमांटिक फिल्म करने की तैयारी में हैं। सूत्रों के अनुसार दुश्मन और संघर्ष जैसी फिल्में बना चुकीं तनुजा चंद्रा फिल्म का निर्देशन करेंगी। इरफान को स्क्रिप्ट पसंद आ गई है। तनुजा लंबे समय से इस पर काम कर रही थीं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि यह एक रोड ट्रिप की कहानी है जिसमें दो उम्रदराज किरदार सफर करते हुए एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। शूटिंग नवंबर में शुरू होगी। इसे पूरी तरह भारत में फिल्माया जाएगा। इरफान ने हाल में पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर के साथ निर्देशक साकेत चौधरी की फिल्म हिंदी मीडियम की शूटिंग खत्म की है। इसके बाद वह हॉलीवुड फिल्म इनफर्नो के प्रमोशन में लगने वाले हैं।
विज्ञापन