एक तरफ जहां बॉलीवुड समेत पूरा देश एक्टर इरफान खान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। इरफान ब्रेन कैंसर से पीड़ित हैं ये खबर वायरल होते ही ऐसा कहा जा रहा था कि उनकी अपकमिंग फिल्म 'ब्लैकमैल' की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है। अब किसी रहस्यमयी बीमारी से पीड़ित इरफान खान के फैंस के लिए खुशखबरी आई है। फिल्म के डायरेक्टर ने इसकी रिलीजिंग डेट को लेकर बड़ा बयान दिया है।
टी-सीरीज और आरडीपी मोशन पिक्चर्स ने एक बयान के जरिए 'ब्लैकमेल' के निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म अपनी निर्धारित तारीख पर यानी 6 अप्रैल को ही रिलीज होगी। 'ब्लैकमेल' के निर्माताओं ने इरफान से मुलाकात की और इरफान ने कहा कि वह चाहते है कि फिल्म को उसी तारीख पर रिलीज किया जाए जो उसके लिए सबसे बेहतर हो।
इरफान के पेशेवर रवैये की तारीफ करते हुए फिल्म के डायरेक्टर अभिनय कहते हैं कि इरफान एक फाइटर है वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे। इरफान से बातचीत का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने हमें 'ब्लैकमेल' की शानदार रिलीज को सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उनकी बीमारी के चलते फिल्म की रिलीज प्रभावित नहीं होनी चाहिए।'
बता दें कि, 'ब्लैकमेल' में इरफान खान के अलावा फिल्म में कीर्ति कुल्हारी, अरुणोदय सिंह, दिव्या दत्ता, ओमी वैद्य, अनुजा साठे, प्रधुम्न सिंह मॉल, गजराज राव जैसे दमदार कलाकर हैं। फिल्म के गाने अभी से लोगों की जुबां पर चढ़ चुके हैं। अगली स्लाइड में देखिए फिल्म के गाने...