{"_id":"578898b24f1c1ba64e13ed8b","slug":"irrfan-khan-s-madaari-releases-on-july-22nd-due-to-its-great-grand-gesture","type":"story","status":"publish","title_hn":"इरफान खान की 'मदारी' की रिलीज डेट बदली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इरफान खान की 'मदारी' की रिलीज डेट बदली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 15 Jul 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इरफान खान की फिल्म मदारी का ट्रेलर जबसे रिलीज हुआ है, तभी से फिल्म चर्चाओं में हैं। फिल्म में इरफान के रोल को लेकर बहुत बाते की जा रही हैं। फिल्म की रिलीज डेट पहले 15 जुलाई तय की गई थी लेकिन अब फिल्म को 22 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। इरफान खान ने कहा कि ये फैसला फिल्मों के बिजनेस को देखते हुए किया गया है।
विज्ञापन
इरफान का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में सब एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। इसलिए सबका ध्यान रखना पड़ता है। हमने बिजनेस को निगाह में रखते हुए फिल्म को आगे बढ़ाया है। इरफान ने फैंस से सब्र के साथ फिल्म का इंजतार करने का बात कही है। इरफान ने 15 जुलाई को रिलाज हुई ग्रेट ग्रांड मस्ती को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
इरफान खान ने पायरेसी पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि पायरेसी के खिलाफ सबको एकजुट होना होगा, ये लड़ाई सबको लड़नी होगी, किसी को अकेले नहीं। इरफान की बात से फिल्म के वितरक ने भी इत्तेफाक जताया और कहा कि पायरेसी वाकई मुश्किल खड़ी कर रही है। ग्रेट ग्रांड मस्ती के निर्देशक इन्द्र कुमार ने मदारी की रिलीज डेट को बदलने के फैसले पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन