फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   irom sharmila is not happy with the film imphal

'इम्फाल' को अपना हक छीनने नहीं दूंगी : इरोम शर्मिला

Tue, 13 Sep 2016 04:03 PM IST
अमित कर्ण/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
अमित कर्ण/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
irom sharmila is not happy with the film imphal
इरोम शर्मिला और हंसल मेहता

हंसल मेहता ने कुछ साल पहले सिने प्रेमियों को बेहतरीन बायोपिक 'शाहिद' दी थी। वह एक काबिल और नेकदिल वकील शाहिद की कहानी थी जो 26/11 के मुंबई हमलों के उन आरेपियों को न्याय दिलाता है जो महज मजहब के नाम पर जेल में बंद हैं। वह विरोधियों के निशाने पर आ जाता है और बहुत कम उम्र में ही अपनी जान गंवा देता है। अब हंसल  'इम्फाल' ला रहे हैं जो आयरन लेडी इरोम शर्मिला की जिंदगी व उनके आंदोलन पर भी केंद्रित है। उन्होंने अपनी जिंदगी के 16 साल भूख हड़ताल कर बिताए थे। ताकि मणिपुर और पूर्वोत्तर भारत के लोगों के हक की रक्षा हो सके। हाल ही में उन्होंने अपनी हड़ताल वापस ली थी। बहरहाल, हंसल 'इम्फाल' के निर्माता हैं जबकि इसके निर्देशक विकास के द्विवेद्वी हैं।

विज्ञापन


इरोम की भूमिका के लिए तापसी पन्नू को अप्रोच किया गया है। तापसी ने संपर्क किए जाने पर आधिकारिक रूप से हां तो नहीं कहा मगर वो इस किरदार को लेकर अति उत्साहित हैं।

विज्ञापन

लीगल नोटिस भेज सकती हैं इरोम शर्मिला

irom sharmila is not happy with the film imphal
इरोम शर्मिला

फिल्म की शूटिंग की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं मगर दिक्कत इरोम शर्मिला की रजामंदी को लेकर बनी हुई है। इरोम शर्मिला ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि उनकी जिंदगी पर फिल्म बन रही है मगर उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया। यह उनके मूल अधिकारों का हनन है। वे नहीं चाहती कि उनके संघर्ष का महिमामंडन हो या उनकी जिंदगी का बाजारीकरण। खासकर जब तक वे जीवित हैं। वे फिल्म निर्माताओं को लीगल नोटिस भेजने के विकल्प पर विचार कर रही हैं। 

इरोम शर्मिला की जीवनी नहीं है 'इम्फाल' : विकास

irom sharmila is not happy with the film imphal
इंसेट में डायरेक्टर विकास के द्विवेद्वी

फिल्म के डायरेक्टर विकास के द्विवेद्वी इरोम के दावों को खारिज करते हैं। उनके मुताबिक, ' मैं फिल्म की कहानी तो जाहिर नहीं कर सकता। इतना बता सकता हूं कि यह इरोम शर्मिला की बायोपिक नहीं है। यह मणिपुर और पूर्वोत्तर भारतीयों के अधिकारों के हो रहे हनन पर केंद्रित है। मैंने तीन साल की गहन रिसर्च के बाद इसकी कहानी तैयार की है। हां, इरोम शर्मिला का आंदोलन भी फिल्म में होगा। मैं उनसे मिला भी हूं। वो हम सब की प्रेरणा हैं पर उनका कानूनी कदम उठाने की बात करना निराशाजनक है। मैं उनसे फिर मिल चीजों को स्पष्ट करूंगा। 

विज्ञापन

भावुक हो रही हैं इरोम शर्मिला : हंसल मेहता 

irom sharmila is not happy with the film imphal
निर्माता हंसल मेहता

निर्माता हंसल मेहता ने संपर्क किए जाने पर कहा, ' मैंने बस एक ट्वीट किया था कि 'इम्फाल' की स्क्रिप्ट तैयार हो रही है। उसे मुद्दा बनाकर लोगों ने कहानी का अंदाजा लगा लिया। इरोम शर्मिला की भूमिका के लिए दीपिका पादुकोण और तापसी पन्नू के नाम तक लिए जाने लगे। इरोम शर्मिला तक को कन्फ्यूज कर दिया गया कि उन पर उनकी रजामंदी के बगैर फिल्म बन रही है। वो भी सुनी-सुनाई बातों से भावुक हो रही हैं और कानूनी कदम उठाने की बातें कर रही हैं जबकि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है। विकास बड़े जुनूनी इंसान हैं वो पूर्वोत्तर भारत की समस्याओं को जिस तरह पेश करना चाहते हैं वह सबके सामने आना बेहद जरूरी है। मैंने उनके जुनून को सपोर्ट किया है। वो इरोम शर्मिला से फिर मिल स्थिति स्पष्ट करेंगे। मेरी गुजारिश इतनी है कि बेकार की बयानबाजी में एक अहम कहानी व उस पर बनने वाली फिल्म की भ्रूण हत्या न की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed