{"_id":"9cddc498-087d-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"irfan-son-in-hollywood-movie","type":"story","status":"publish","title_hn":"इरफान का बेटा हॉलीवुड की फिल्म में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इरफान का बेटा हॉलीवुड की फिल्म में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 27 Sep 2012 02:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड फिल्म 'लाइफ ऑफ पाइ' के प्रोमोज आने के साथ फिल्म की चर्चा शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में भारत के कई कलाकार नजर आ रहे हैं। पान सिंह तोमर से सर्वाधिक चर्चित हुए इरफान खान भी मुख्य भूमिकाओं में है।
विज्ञापन
खास बात यह भी है कि पहली बार इसी फिल्म से इरफान खान के बेटे अयान अभिनय की पारी की शुरुआत कर रहे हैं। अकादमी पुरस्कार से सम्मानित निर्देशक आंग ली इस फिल्म के निर्देशक हैं। फिल्म के प्रोमोज में जो बच्चे नजर आ रहे हैं। उनमें से एक इरफान खान का बेटा भी है।
विज्ञापन
अयान को फिल्म में सूरज शर्मा के छोटे भाई की भूमिका मिली है। फिल्म 23 नवंबर को रिलीज होनेवाली है। इस फिल्म में इरफान के अलावा तब्बू भी मुख्य किरदार में हैं। अब देखना यह है कि इरफान के बेटे की पहली पारी कैसी होती है।
विज्ञापन